
Is Tea With Milk Good For Stomach: खराब खानपान पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके कारण दिनभर बैठना भी मुश्किल होता है। खासकर अगर आपका पेट खराब हो, तो ऐसे में कंफर्ट रहना मुश्किल हो जाता है। गैस बनने और दस्त जैसी समस्याएं आपका पूरा शेड्यूल खराब कर सकते हैं। कई लोग पेट खराब होने पर चाय में पानी डालकर पीते हैं। यह एक देसी नुस्खे की तरह अपनाया जाता है। लेकिन क्या पेट खराब होने पर चाय पीना सेफ होता है? क्या पाचन खराब होने पर चाय पीने से परेशानी हो सकती है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि मेट्रो हॉस्पिटल (नोएडा) के इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ सैबल चक्रवर्ती से।
क्या पेट खराब होने पर चाय पीनी चाहिए? Should We Drink Tea In Upset Stomach
एक्सपर्ट कहते हैं मरीज की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है कि उसे चाय लेनी चाहिए या नहीं। कई बार चाय पीने से पेट को आराम मिलता है, तो कई बार इससे स्थिति बिगड़ सकती है। लेकिन ऐसे में अगर आप दूध वाली चाय लेते हैं, तो आपको परेशानी हो सकती है। क्योंकि इसमें कैफीन ज्यादा होता है। साथ ही, दूध को जल्दी पचाना भी मुश्किल होता है। इसलिए पेट खराब में दूध वाली चाय अवॉइड करनी चाहिए। पेट खराब होने पर ग्रीन टी या ब्लैक टी जैसी हैवी चाय को भी अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि इनमें कैफीन अधिक होता है जिससे पाचन तंत्र खराब हो सकता है।
क्या पेट खराब होने पर हर्बल टी पी सकते हैं?
एक्सपर्ट के मुताबिक कई बार पेट खराब में हर्बल टी फायदेमंद होती हैं। पेट खराब होने पर अगर पुदीने की चाय या अदरक की चाय बनाकर पिएं, तो इससे पेट को आराम मिल सकता है। पुदीने की चाय पेट को ठंडक देती है, जिससे पाचन को आराम मिलता है। वहीं अदरक की चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो उल्टी या मतली में आराम देते हैं।
इसे भी पढ़ें- पेट खराब होने पर क्या खाएं? जानें ऐसे 5 फूड्स, जो पाचन को बनाते हैं बेहतर
पेट खराब होने पर क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
- पेट खराब होने पर आपको मसालेदार खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे पेट में एसिड बनता है जिससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
- पेट खराब होने पर पानी का ज्यादा सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे बॉडी हाइड्रेट होगी और एसिडिटी नहीं बनेगी। पानी पीते रहने से बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर आते हैं।
- पाचन ठीक न होने पर छाछ, दही और खिचड़ी जैसी हल्की चीजों को ही खाना चाहिए। इससे पाचन तंत्र को खाना पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और पेट ठीक होता है।
- हींग और जीरे को भूनकर छाछ में डालकर खाने से भी पेट ठीक होता है। इससे एसिडिटी, पेट दर्द, दस्त और कब्ज में जल्द आराम मिलता है।
- पाचन तंत्र ठीक करने के लिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और योगासन भी करें। अगर एक्सरसाइज करना आपके लिए मुश्किल है, तो आप थोड़ा-बहुत वॉक भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में हो गया है पेट खराब? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी जल्द राहत
अगर आपको काफी दिन से यह परेशानी है, तो आपको डॉक्टर से जल्द से जल्द संपर्क करना चाहिए। क्योंकि कई मामलों में यह पाचन को खराब भी कर सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version