
What To Eat When Stomach Is Upset: जंक फूड के बढ़ते क्रेज के कारण आजकल हर किसी को अनहेल्दी खाने की आदत हो जाती है। इसके साथ ही खराब लाइफस्टाइल का भी हमारे पाचन तंत्र पर असर पड़ने लगता है। इसके कारण कब्ज, दस्त, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इनमें सबसे सामान्य समस्या है पेट खराब होने की समस्या। ऐसे में भारी और बादी करने वाली चीजों के सेवन से परहेज रखा जाता है। लेकिन ऐसे में लोग कंफ्यूज रहते हैं कि किन चीजों का सेवन किया जा सकता है। तो अगर आप भी इसको लेकर कंफ्यूज रहते हैं, तो आज हम आपको ऐसे फूड्स ऑप्शन बताएंगें, जो आप पेट खराब होने पर ले सकते हैं।
पेट खराब होने पर करें इन चीजों का सेवन- Foods To Eat In Upset Stomach
पपीता खाएं
पेट खराब की समस्या में पपीता खाना फायदेमंद माना जाता है। यह हल्का होता है और पचने में भी आसान होता है। पपीते में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी और दस्त जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसलिए पेट खराब होने पर पपीते में काला नमक डालकर खाने की सलाह दी जाती है।
कच्चे केले
कच्चे केले के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसमें पेक्टिन पाया जाता है, जो एक घुलनशील फाइबर है। इससे कब्ज की समस्या से लेकर पेट खराब होने पर काफी राहत मिलती है। इसके सेवन से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस होने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- मॉनसून में खराब हो गया है पेट, तो करें इन 6 चीजों का सेवन
नारियल पानी
पेट खराब की समस्या में तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा किया जाता है। ऐसे में आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मिनरल्स होने के साथ इलेक्ट्रोलाइट भी पाए जाते हैं, जो बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इसमें कैलोरी और फैट्स कम होता है, जिससे खराब पाचन से राहत मिलती है।
दही का सेवन करें
पेट खराब होने पर दही का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है। दही में गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत दे सकते हैं। इससे पेट दर्द और कब्ज से राहत मिलती है और आप बेहतर महसूस करते हैं।
जीरे का पानी
पाचन से जुड़ी समस्याओं में जीरे का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। यह खाना पचाने में मदद करता है और पेट को रिलेक्स रखने में मदद करता है। जीरे के पानी के सेवन से कब्ज पेट दर्द, एसिडिटी जैसी समस्याओं से जल्द राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में हो गया है पेट खराब? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी जल्द राहत
अगर आपको कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, बिना देरी किये डॉक्टर से संपर्क करें। इन फूड्स के सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है। इस लेख में सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version