
Best Drinks For Upset Stomach And Diarrhea: खानपान में गड़बड़ी होने के कारण आपको दस्त, लूज मोशन या डायरिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। बहुत ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और दूषित भोजन करने से आपको डायरिया, दस्त और पेट से जुड़ी खराबी हो सकती है। पेट से जुड़ी इन समस्याओं से बचने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डायरिया या दस्त की समस्या में कुछ ड्रिंक्स का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। दस्त होने या पेट खराब होने पर डॉक्टर भी हल्के और कम मसालेदार भोजन का सेवन करने का सलाह देते हैं। दस्त, लूज मोशन और डायरिया जैसी परेशानी होने पर आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसकी वजह से आपको कई अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दस्त, डायरिया, लूज मोशन या पेट खराब होने पर आपको इन ड्रिंक्स का सेवन जरूर करना चाहिए।
डायरिया या दस्त में पिएं ये ड्रिंक्स- Drinks For Upset Stomach And Diarrhea in Hindi
डायरिया या दस्त की समस्या होने पर आपको पानी की कमी से बचना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने से आपको कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा अगर आपको लंबे समय से पेट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डायरिया या दस्त होने पर इन ड्रिंक्स का सेवन फायदेमंद होता है-
1. नमक, चीनी और पानी का घोल
शरीर में पानी की कमी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने से मांसपेशियों में दर्द, नींद से जुड़ी परेशानी और कई अन्य समस्याओं का खतरा रहता है। इसलिए डायरिया या दस्त होने पर आपको नमक, चीनी और पानी का घोल बनाकर पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: डायरिया, लूज मोशन (दस्त) और पेचिश कैसे हैं एक दूसरे से अलग? डॉक्टर से जानें अंतर और इन्हें ठीक करने के उपाय
2. नारियल पानी
नारियल पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डायरिया या दस्त में नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और दस्त को कम करने में फायदा मिलता है।
3. संतरे का जूस
संतरे का जूस विटामिन सी और फाइबर युक्त होता है। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद मिलती है। डायरिया या दस्त से जल्दी रिकवरी करने के लिए संतरे का जूस जरूर पिएं।
4. सेब का जूस
सेब का जूस फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से युक्त होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने पर बीमारियों का खतरा भी कम होता है। डायरिया या दस्त की समस्या में इसका सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: लूज मोशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा फायदा
लूज मोशन और डायरिया की समस्या में सिर्फ बार-बार वॉटरी पॉटी की समस्या होती है जबकि पेचिश में पॉटी में खून जरूर आता है। यह समस्या कुछ बैक्टीरिया, आमतौर पर शिगेला आदि के कारण होती है। इस समस्या में चिकित्सक शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए दवाएं और ओआरएस घोल पीने की सलाह देते हैं। इसके अलावा दस्त को रोकने वाली कुछ दवाओं का सेवन भी किया जाता है। दस्त या लूज मोशन की समस्या गंभीर होने पर एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version