
आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपने नियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों के प्रति सतर्क रहना होगा।
वृष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
वृष राशि के जातकों को आज का दिन शांतीपूर्वक बिताना चाहिए। आज के दिन आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर जोर देने की जरूरत है। इसके लिए मेडिटेशन और प्राणायाम का अभ्यास करें।
मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में बीमारियों से राहत मिल सकती है।
कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कर्क राशि के जातक आज पूरे दिन उर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आपको डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। इसके लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर आहारों का सेवन जरूर करना चाहिए।
सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
सिंह राशि के लोगों को आज अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है। आज के दिन आपको अपनी एनर्जी को बनाए रखने के लिए स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए।
कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कन्या राशि के लोगों को आज फिटनेस से जुड़ी दिनचर्या में शामिल होने की जरूरत है। आज के दिन आपको अपनी डाइट में सुधार करना चाहिए। ऐसे में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर फूड्स खाएं।
तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों में फायदा देखने को मिल सकता है। आज के दिन अपने ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को मैनेज करके चलें।
वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आप उर्जावान महसूस कर सकते हैं। आज आपको जिम जाकर एक्सरसाइज करने के की जरूरत है। ऐसे में आपको एरोबिक्स और जुंबा जैसी एक्सरसाइज करनी चाहिए।
धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
धनु राशि के लोग आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने पर घरेलू उपचार की तरफ जा सकते हैं। इसके लिए आपको योग और अध्यात्म से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।
मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मकर राशि के लोगों को आज आहार विचार दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
इस राशि के लोगों को आज के दिन स्ट्रेस कम करने के साथ ही मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की जरूरत है। इसके लिए आपको काम का ज्यादा प्रेशल लेने से बचना चाहिए।
मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचना चाहिए। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version