26 March 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।         
  • SHARE
  • FOLLOW
26 March 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए आपको आज नए गोल बनाने चाहिए और जिम जाकर वर्कआउट की शुरुआत करनी चाहिए।  

वृषभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

वृषभ राशि के जातकों को आज मेंटल हेल्थ के प्रति सावधान रहना चाहिए। आज के दिन आपको ऑफिस, घर या किसी रिश्ते का तनाव लेने से बचना चाहिए। 

मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज एक अच्छा और यादगार दिन साबित हो सकता है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपनी नींद से लेकर दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तक का ध्यान रखना चाहिए। 

कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

कर्क राशि के लोगों को आज हेल्दी खानपान के प्रति ध्यान देना चाहिए। आज के दिन खुद को हाइड्रेट रखने के लिए तरल पदार्थों पर ध्यान दें। इसके लिए आप जूस और नारियल पानी पी सकते हैं। 

सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

सिंह राशि वालों को आज के दिन अध्यात्मिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। इससे आपकी मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहेगी साथ ही साथ पुरानी बीमारियों से भी राहत मिलेगी। 

कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

कन्या राशि वाले लोगों के लिए आज मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। आज के दिन अपने ध्यान को अध्यात्म की ओर केंद्रित करें साथ ही साथ किसी फीजिकल एक्टिविटी में भी जरूर शामिल हों।  

तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

तुला राशि वाले लोगों को आज आज अपने पाचन स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे भोजन का चयन करें, जो पेट के लिए आसान हो और पोषक तत्वों से भी भरपूर हो। 

वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना चाहिए। इसके लिए आपको हेल्दी चीजें जैसे दही, ओट्स और साबुदाना आदि का सेवन करना चाहिए। 

धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

धनु राशि के जातक के लिए आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सकारात्म परिणाम मिल सकता है। आज आपकी कोई पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। 

मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मकर राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए विटामिन डी के लिए कैल्शियम युक्त भोजन और थोड़ी धूप लेने की सलाह दी जाती है। 

कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे पाचन से जुड़ी बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है। 

मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मीन राशि वालों को आज अपने पैरों पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको पैरों की हल्की मालिश भी बहुत आरामदायक और फायदेमंद हो सकती है। 

Read Next

नींद की गुणवत्ता में सुधार करती है मुलेठी और दालचीनी से बनी ये चाय, जानें बनाने की विधि

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version