आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन अच्छी आदतों को फॉलो करने से आपको पूरा दिन उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी।
वृषभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
वृषभ राशि के जातकों की स्वास्थ की स्थिति बेहतर रह सकती है। इसके लिए आपको नियमित तौर पर हेल्दी ब्रेकफास्ट करके दिन की शुरुआत करनी चाहिए।
मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मिथुन राशि वालों को आज का दिन फिटनेस पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। अपने दिन को बेहतर बनाए रखने के लिए डाइट में मखाना, अनार, ड्राई फ्रूट्स और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें।
कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कर्क राशि के लोगों को आज खुद को हाइड्रेट रखने पर फोकस करने की जरूरत है। आज दिनभर शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके लिए दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं।
सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
सिंह राशि वालों को रिश्तों को संजोने से आराम मिलेगा, लेकिन आत्म-देखभाल के लिए समय निकालना न भूलें। आज आपको ज्यादा गुस्सा करने या फिर प्रेशर लेने की आवश्यकता नहीं है।
कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कन्या राशि वाले लोगों के लिए आज मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। आज के दिन अपने ध्यान को अध्यात्म की ओर केंद्रित करें साथ ही साथ किसी फीजिकल एक्टिविटी में भी जरूर शामिल हों।
तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
तुला राशि वाले लोगों को आज आज अपने पाचन स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे भोजन का चयन करें, जो पेट के लिए आसान हो और पोषक तत्वों से भी भरपूर हो।
वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को आज थोड़ा अधिक तनाव महसूस हो सकता है। वैश्विक राशि के लोगों को आज के दिन पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
धनु राशि के जातक के लिए आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सकारात्म परिणाम मिल सकता है। आज आपकी कोई पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है।
मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मकर राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए विटामिन डी के लिए कैल्शियम युक्त भोजन और थोड़ी धूप लेने की सलाह दी जाती है।
कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कुंभ राशि के लोगों को आज खानपान पर खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से गैस, अपच और डायरिया जैसी समस्या हो सकती है।
मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मीन राशि वालों को आज अपने पैरों पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको पैरों की हल्की मालिश भी बहुत आरामदायक और फायदेमंद हो सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version