आज का स्वास्थ्य राशिफल: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज आप शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। आज के दिन आपको अपनी उर्जा को बचाकर उसे सही दिशा में लगाना है। इससे आपकी शक्ति बची रहेगी।
वृषभ
आज आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरुक रहना है। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो निसंकोच होकर उसके बारे में डॉक्टर से खुलकर बात करें
मिथुन
आज आपके लिए हेल्दी रहने का एक अच्छा मौका है। इसके लिए आपको केवल सुबह जल्दी उठकर योग और प्राणायाम करने की जरूरत है। इससे दिन अच्छा बीतेगा।
कर्क
आज के दिन आपको अपने खानपान को लेकर जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इससे शारीरिक ऊर्जा को नुकसान पहुंचने के साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
सिंह
आज आप शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ा हुआ देख सकते हैं। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर मेडिटेशन के साथ ही माइंडफुलनेस का भी नियमित अभ्यास करना चाहिए।
कन्या
आज अपने स्वास्थ्य संबंधी दिनचर्या पर नजर बनाए रखें। इसके लिए आपको यह सुनिश्चुत करना चाहिए कि आप जो दिनभर में खा रहे हैं वह शुद्ध है भी या नहीं।
तुला
आज के दिन आपको अपने मानसिक स्तर को बढ़ाने की जरूरत है। अगर आप मानसिक रूप से स्वस्थ हैं तो संभव है कि शारीरिक परेशानियां आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
वृश्चिक
आज आपको स्वास्थ्य को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए तनाव मुक्त रहने की आवश्यकता है। इसके लिए सुबह जल्दी उठें और लंबी सैर पर जाएं।
धनु
आज आपकी सेहत अच्छे संकेत दे रही है। आज के दिन आपको अपनी पुरानी बीमारियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन सक्रिय रहें। इससे फायदा मिलेगा।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज खुद पर भरोसा करते हुए सकारात्मक विचार रखने हैं साथ ही साथ शरीर को अच्छी दिशा देने के लिए निरंतरता से काम करना है।
कुंभ
अगर आप आज के दिन ज्यादा सुस्ती या थकान महसूस कर रहे हैं तो इसके लिए बहुत ज्यादा सोने और जंक फूड्स खाने की आदत से परहेज करना शुरू करें।
मीन
आज के दिन आपको अपनी मेंटल हेल्थ, इमोश्नल हेल्थ और शारीरिक स्वास्थ्य को बैलेंस रखना जरूरी है। इसके लिए ज्यादा प्रेशर और तनाव लेने से बचें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version