आज का स्वास्थ्य राशिफल: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज के दिन आप अपनी ऊर्जा में अच्छा-खासा इजाफा देख सकते हैं। आज के दिन अपनी गति बनाए रखें और ज़्यादा थकान से बचें। लचीलापन बनाए रखने और मांसपेशियों में खिंचाव को रोकने के लिए स्ट्रेचिंग जरूर करें।
वृषभ
आज आपकी सेहत के लिए स्थिरता सबसे ज़रूरी है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। आज के दिन ज्यादा खाना खाने के साथ ही दूषित पानी पीने से बचें।
मिथुन
आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रह सकती है साथ ही साथ आप अच्छा भी महसूस कर सकते हैं। अपने दिमाग को आराम देने और तरोताज़ा करने के लिए अपने दिन में कुछ समय का ब्रेक जरूर लें।
कर्क
आज के दिन आपको कुछ ऐसी गतिविधियों में शामिल होने के साथ ही अपनी देखभाल भी करनी चाहिए। इसके लिए आपको हल्का और पौष्टिक आहार लेना चाहिए।
सिंह
आज के दिन खुद पर बहुत ज़्यादा दबाव न डालें। आज के दिन को और भी बेहतर बनाने के लिए आपको योग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज में शामिल होना चाहिए।
कन्या
आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य संबंधी दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। आज के दिन ज्यादा तनाव या किसी बात का प्रेशर लेने से बचना चाहिए।
तुला
आज आपके स्वास्थ्य के लिए संतुलन बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। काम और आराम दोनों के लिए समय निकालें ताकि आप अस्वस्थ महसूस न करें।
वृश्चिक
आज के दिन आपको अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर जरूर सक्रिय रहना चाहिए। आज आपको शरीर को स्वस्थ रखने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए।
धनु
आज के दिन आपको शारीरिक गतिविधियों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है, इससे आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रह सकता है।
मकर
पूरे दिन काम करने के बाद ब्रेक लेकर आपको अच्छा महसूस होगा। इससे आपके काम करने की क्षमता पर अच्छा असर पड़ेगा। इससे आप लंबे समय तक सेहतमंद रहेंगे।
कुंभ
आज आपको ऐसी गतिविधियों में शामिल होना है, जो आपके दिमाग को चुनौती दें। इसके लिए आप चेस, सुडूको जैसे खेलों में शामिल हो सकते हैं।
मीन
आज अपने भावनात्मक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। संतुलित आहार खाने के साथ ही अपनी शारीरिक गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा शामिल होना चाहिए।