Aaj Ka Health Rashifal: 13 August 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 13 August 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे मेंआज का स्वास्थ्य राशिफल: आजकल लोगों में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। शारीरिक गतिविधियों की कमी लोगों को तेजी से बीमारियों का शिकार बना रही है। अपने स्वास्थ्य का हाल हर कोई जानने का इच्छुक होता है। पहले से ही स्वास्थ्य के बारे में पता लगने से व्यक्ति थोड़ा सजग हो जाता है। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

आज का दिन आपके लिए अच्छा और बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर प्राणायाम और मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए। 

वृषभ 

आज के दिन आपको नियमित तौर पर अच्छा और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए। आज के दिन आपको भरपूर आराम करने के साथ ही एकाग्रता बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। 

मिथुन 

आज आपका दिमाग सक्रिय रहना चाहिए, जिससे आपको ज्यादा मानसिक थकान न हो। ऐसी गतिविधियां करें जो, आपके दिमाग को आराम दें, जैसे पढ़ना, लिखना और योग मुद्राएं आदि का अभ्यास करें। 

कर्क

आज के दिन आपको मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता जरूर देनी चाहिए। आज के दिन आपको हल्का, पौष्टिक आहार खाना चाहिए, जो आसानी से पच सके। 

सिंह

आज के दिन आपकी ऊर्जा अच्छी प्रतीत हो रही है। आज के दिन आपको शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए। आज के दिन खुद पर बहुत ज़्यादा दबाव डालने से बचें। 

कन्या 

आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में उसे नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।  

तुला 

आज आपके स्वास्थ्य के लिए संतुलन बनाए रखना आवश्यक हो सकता है। अगर आपको पैरों या घुटनों में दर्द रहता है तो ऐसे में बहुत ज्यादा व्यायाम करने से बचना चाहिए। 

वृश्चिक

आज के दिन आपको मेंटल हेल्थ पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी है तभी आप शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। 

धनु

आज के दिन आपको अपने आहार और विचार दोनों पर काबू रखना चाहिए। आज आपको लंबे समय तक शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए  माइंडफुलनेस का अभ्यास भी करना चाहिए। 

मकर 

आज के दिन आपको ब्रेक लेकर खुद को बहुत ज्यादा शारीरिक श्रम करने से बचना चाहिए। एक संतुलित आहार जैसे फलों और सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

कुंभ

आज के दिन आपको कुछ ऐसी एक्टिविटीज में शामिल होना चाहिए, जो दिमाग को चुनौती दें। आज के दिन बर्नआउट से बचने के लिए शारीरिक संतुलन बनाए रखें। 

मीन 

आज के दिन आपको अपनी भूख, प्यास और शारीरिक जरूरतों का पूरा ध्यान रखना है। किसी चीज के बारे में बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचना है, जिससे दिमाग शांत रह सके। 

 

Read Next

Ulcerative Colitis: आंतों की सूजन में बढ़ जाती है डिहाईड्रेशन और ब्लीडिंग की समस्या, जानें इससे जुड़े जोखिम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version