
Aaj Ka Rashifal: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज आपको अभी शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत सक्रिय रहने की जरूरत है। आप जो भी करेंगे, उसमें सफल रह सकते हैं। इसके लिए आपको एक्टिव रहना चाहिए।
वृषभ
आज के दिन परिवार के साथ समय बिताने से आपको दिनभर के लिए अपनी मानसिक और शारीरिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। आज के दिन आपको अच्छा खाना चाहिए।
मिथुन
आज के दिन आपकी पुरानी शारीरिक समस्याओं में मदद मिल सकती है। आज आपको योग और स्ट्रेचिंग एक्टिविटीज पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
कर्क
आज के दिन सुबह उठने के बाद आपको सिरदर्द हो सकता है साथ ही थकावट भी महसूस हो सकती है। इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेने के साथ भरपूर नींंद लेनी है।
सिंह
आज के दिन आपको आपनी मानसिक स्थिति और कठिनाइयों को पर नजर रखनी चाहिए। आज आपको मेडिकल रिपोर्ट आपको निराश कर सकती है।
कन्या
सुबह-सुबह थकान के कारण आप काम से छुट्टी ले सकते हैं। फिर भी, सुबह जल्दी उठना और जॉगिंग करना उचित है। आप उत्साही हो सकते हैं और दैनिक गतिविधियों को जल्दी से पूरा कर सकते हैं।
तुला
आज के दिन आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। आज आपको आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के साथ आज किसी प्रतियोगिता को जीतने की आपकी संभावना बढ़ जाती है।
वृश्चिक
आज की दिन आपको पुरानी बीमारियों से आराम मिल सकता है। इसके लिए आपको अपनी मेंटल हेल्थ अच्छी रखनी है। इसके लिए आपको प्राणायाम करना चाहिए।
धनु
आज के दिन आप को अपनी एनर्जी पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मकर
आज के दिन आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही साथ आपको स्ट्रेचिंग करना बहुत ज़रूरी है। आज के दिन अपना ख्याल रखना चाहिए।
कुंभ
आज के दिन की शुरुआत आपको सुबह की सैर के साथ करनी चाहिए। आज आपको प्रोटीन से भरपूर आहार चुनना चाहिए साथ ही पौष्टिक भोजन करें।
मीन
आज के दिन आपका दिन बेहतर बीत सकता है। आज के दिन आपको योग और प्राणायाम करने के साथ ही वर्कआउट भी करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version