आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में इससे निजात पा सकते हैं।
वृषभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
वृषभ राशि के जातकों को खुद के स्वास्थ्य पर खर्च करना चाहिए। फिर वह चाहे जिम जाने की बात हो, अच्छी डाइट लेने की बात हो या फिर योग और मेडिटेशन क्लास ज्वॉइन करने की ही बात क्यों न हो।
मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। आज आपको ऑफिस या फिर घर का ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिए। आज के दिन अपने ध्यान को अध्यात्म की ओर केंद्रित करें।
कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कर्क राशि, आज आपका ध्यान भावनात्मक भलाई पर है। रिश्तों को संजोने से आराम मिलेगा, लेकिन आत्म-देखभाल के लिए समय निकालना न भूलें।
सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
सिंह राशि वालों को आज के दिन शरीर में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बनी रहने के साथ ही साथ पोषक तत्वों की भी कमी नहीं होगी।
कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कन्या राशि वालों आज अपने पाचन स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऐसे भोजन का चयन करें, जो पेट के लिए आसान हो, शायद इसमें अदरक या पुदीना शामिल हो जो अपने पाचन लाभों के लिए जाने जाते हैं।
तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
तुला राशि वालों के लिए की मेंटल हेल्थ आज के दिन थोड़ी प्रभावित हो सकती है। इसके लिए आपको ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिए साथ ही साथ काम का ज्यादा प्रेशर लेने से भी बचना चाहिए।
वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को आज थोड़ा अधिक तनाव महसूस हो सकता है। वैश्विक राशि के लोगों को आज के दिन पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
धनु राशि के जातक के लिए आज का दिन अपने पैरों और कूल्हों पर ध्यान केंद्रित करने का है। स्वस्थ रहने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।
मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मकर राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आज के दिन आपको एक्सरसाइज जैसे एरोबिक्स, जंपिंग और स्क्वैट्स आदि का भी अभ्यास करना चाहिए।
कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कुंभ राशि वाले कुछ लोगों को आज घुटनों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बहुत देर तक एक ही स्थिति में बैठने या खड़े रहने से बचें।
मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मीन राशि वालों को आज अपने पैरों पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको पैरों की हल्की मालिश भी बहुत आरामदायक और फायदेमंद हो सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version