क्या दूध वाली चाय पीने से आंतों को नुकसान पहुंचता है? एक्सपर्ट से जानें

Does Milk Tea Cause Inflammation: क्या आयुर्वेद में दूध वाली चाय को आंतों के लिए नुकसानदायक माना जाता है? आइये आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से समझें इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या दूध वाली चाय पीने से आंतों को नुकसान पहुंचता है? एक्सपर्ट से जानें


Why Milk Is Not Allowed In Ayurveda: कई लोग अपने सुबह की शुरुआत ही चाय की चुस्की के साथ करते हैं। बिना चाय पिएं उनके लिए उठ पाना मुश्किल होता है। हालांकि जो लोग बचपन से इस आदत को अपनाते आए हैं उन्हें इसकी काफी आदत हो जाती है। लेकिन ये आदत अधिकतर लोगों के लिए नुकसानदायक होती है। सुबह खाली पेट खासकर दूध वाली चाय शरीर को नुकसान करती है। इसके कारण बॉडी और माइंड कैफीन के आदि हो जाते हैं। वहीं कई लोगों को इसके कारण पाचन संबंधित समस्याएं रहना शुरू हो जाती हैं। अगर इस बात तो आयुर्वेद के मुताबिक समझा जाए तो दूध वाली चाय पीना ही नुकसानदायक है। क्योंकि इससे गट हेल्थ को नुकसान होता है। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है या महज मिथक है? इस बारे में हमें जानकारी दी आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा ने। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इसकी सच्चाई। 

milk tea

क्या दूध वाली चाय पीने से गट हेल्थ को नुकसान होता है? Does Milk Tea Harm Gut Health

माना जाता है कि चाय की पत्ती में कैटेचिन नामक कंपाउंड पाया जाता है। जब चाय को दूध के साथ मिलाया जाता है, तो इससे कैटेचिन अपनी मेडिकल वैल्यू खो देता है। इससे सेहत को फायदा नहीं मिलता है। अगर आयुर्वेद के मुताबिक समझा जाए, तो चाय की तासीर गर्म होती है। जबकि दूध की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में जब दो अलग तासीर वाली चीजों को एक साथ मिलाया जाता है, तो इससे सेहत को नुकसान होता है। इसके कारण गट हेल्थ को नुकसान होता है और पाचन खराब हो सकता है। दूध वाली चाय पीने से पेट में एसिड और एंजाइम को नुकसान होता है। यह गट में गुड बैक्टीरिया को नुकसान करते हैं जिससे गट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- दूध वाली चाय पीने से सेहत को हो सकते हैं ये फायदे-नुकसान

क्या दूध वाली चाय पीना हर किसी के लिए नुकसानदायक है? 

आयुर्वेद के मुताबिक समझें तो दूध वाली चाय पीना हर किसी के लिए नुकसानदायक नहीं है। जिन लोगों को हमेशा से दूध वाली चाय पीने की आदत है, उनके लिए यह नुकसानदायक नहीं है। लेकिन जो लोग अपने लाइफस्टाइल में इसे नई आदत की तरह अपनाते हैं, उनको इससे नुकसान हो सकता है। 

जानें दूध वाली चाय का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? Who Should Not Consume Milk Tea

आयुर्वेद के मुताबिक इन समस्याओं में दूध वाली चाय नहीं पीनी चाहिए-

पित्त प्रवृति वाले लोग- Imbalance of Pitta

पित्त प्रवृति वाले लोगों को दूध वाली चाय नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि उनके शरीर में नैचुरली हीट ज्यादा होती है। ऐसे में चाय का सेवन करने से पित्त का स्तर बढ़ सकता है। 

लैक्टोज की समस्या होने पर- Lactose Intolerance

लैक्टोज की समस्या होने पर भी दूध वाली चाय नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि ऐसे में चाय में दूध मिलाने से पाचन खराब हो सकता है। इसके कारण गट में इंफेक्शन भी हो सकता है। 

पाचन से जुड़ी समस्याएं- Digestive Issues

जिन लोगों को एसिडिटी, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याएं रहती हैं उन्हें चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि चाय के सेवन से पेट में एसिड बन सकता है जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा बढ़ सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्या पेट खराब होने पर चाय पीनी चाहिए? जानें डॉक्टर से

कैफीन सेंसिटिविटी- Caffeine Sensitivity

जिन लोगों को कैफीन सेंसिटिविटी की समस्या है उन्हें चाय अवॉइड करनी चाहिए। क्योंकि इसके कारण ब्रेन और फिजिकल हेल्थ दोनों को नुकसान हो सकता है। 

इन समस्याओं में आपको दूध वाली चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। 

Read Next

पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है बब्बूगोशा, डाइट में जरूर करें शामिल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version