Doctor Verified

पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है बब्बूगोशा, डाइट में जरूर करें शामिल

मानसून में मिलने वाला बब्बूगोशा फल सेहत के लिए लाभदायक होता है। यहां जानिए, पेट के लिए बब्बूगोशा फल के क्या-क्या फायदे हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है बब्बूगोशा, डाइट में जरूर करें शामिल


मानसून का मौसम कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। खासतौर पर पेट से जुड़ी समस्याएं इस मौसम में बढ़ जाती हैं। दरअसल, बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिसके कारण बैक्टीरिया और वायरस के फैलने के बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। जिसके कारण दस्त, उल्टी, फूड पॉइजनिंग, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके अलावा मानसून के दिनों में सड़क किनारे मिलने वाले फूड आइटम का सेवन करना भी सेहत के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है, दूषित भोजन और पानी पेट की समस्याओं का एक प्रमुख कारण है। इस मौसम में पेट की समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि आप मौसमी फलों और सब्जियों का ही सेवन करें। इस मौसम में मिलने वाला बब्बूगोशा फल पेट को हेल्दी रखने में सहायक होता है। बब्बूगोशा पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) बब्बूगोशा के फायदे बता रहे हैं।

आयुर्वेद के अनुसार बब्बूगोशा के फायदे

डॉक्टर ने बताया कि बब्बूगोशा ठंडा होता है और इसे आयुर्वेद में रक्त-पित्त नाशक बताया गया है यानी यह खून में होने वाली गर्मी को कम करने में मदद करता है। बब्बूगोशा का सेवन शरीर में गर्मी के कारण होने वाली समस्याएं, जैसे कि एसिडिटी, पाइल्स आदि को कम करने में सहायक हो सकता है। बब्बूगोशा का सेवन शरीर में संतुलन बनाए रखने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों के अनुसार, मानसून के दिनों में बब्बूगोशा का सेवन नियमित रूप से करने से पेट की समस्याओं से राहत मिलती है और संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें: स्वस्थ रहने के लिए गिलोय के पत्तों और तने उपयोग कैसे करें? आयुर्वेदाचार्य से जानें

1. बब्बूगोशा में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ फाइबर और विटामिन्स की भरपूर मात्रा होती है। इसमें पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व मिलकर हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं और पेट की समस्याओं को दूर करते हैं।

stomach

2. बब्बूगोशा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को सुधारने में सहायक है। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उनके लिए भी बब्बूगोशा का सेवन लाभकारी होता है, फाइबर से भरपूर बब्बूगोशा कब्ज को कम करता है और पाचन क्रिया को बेहतर करता है।

इसे भी पढ़ें: गेहूं का चोकर खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, फेंकने के बजाय आटे में मिलाकर बनाएं रोटी

3. बब्बूगोशा में मौजूद गुण पेट के अल्सर को रोकने में सहायक होते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह पेट की गर्मी कम करता है।

4. बब्बूगोशा का सेवन गट में मौजूद पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे भोजन का पाचन अच्छी तरह से होता है और अपच की समस्या दूर हो सकती है।

बब्बूगोशा का सेवन कैसे करें?

डॉक्टर की सलाह है कि फलों का सेवन दिन के समय ही करना चाहिए। बब्बूगोशा को कच्चा खाया जा सकता है, यह फल स्वादिष्ट होता है, और इसे सीधे खाने से इसके सभी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके अलावा बब्बूगोशा को सलाद में शामिल करके भी खाया जा सकता है। इसमें नींबू का रस और हरा धनिया मिलाकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं।

बब्बूगोशा पाचन तंत्र को सुधारने और पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में बेहद कारगर है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट्स पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखते हैं और पेट की समस्याओं को दूर करते हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

World Menopause Day: मेनोपॉज के दौरान शतावरी खाने से सेहत को मिलेंगे ये फायदे, इस तरह करें सेवन

Disclaimer