Expert

आयुर्वेद के मुताबिक चाय के साथ क्या चीजें नहीं खानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

आयुर्वेद में कई चीजों को चाय के साथ खाना नुकसानदायक माना जाता है। जानें चाय के साथ किन चीजों को अवॉइड करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के मुताबिक चाय के साथ क्या चीजें नहीं खानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

What Does Ayurveda Say About Tea: क्या आपको भी रोज चाय पीना पसंद है? क्या आप भी दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं? अगर हां, तो आपको चाय के साथ आयुर्वेदिक गाइडलाइंड का जरूर ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोग नाश्ते या स्नैक्स टाइम में चाय पीना पसंद करते हैं। इसलिए वो खाने के साथ या चाय-बिस्किट के साथ चाय पीते हैं। लेकिन चाय के साथ हर चीज को खाना फायदेमंद नहीं होता है। खासकर के अगर आप दूध वाली चाय पी रहे हैं, तो आपको किसी भी भारी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद में दूध वाली चाय को सेहत के लिए फायदेमंद कम माना जाता है। क्योंकि चाय में दूध डालने से इसके मेडिकल बेनेफिट कम हो जाते हैं। दूध का प्रोटीन चाय के कंपाउंड को नुकसान करता हैं। इससे चाय के फायदे कम हो जाते हैं। इसके साथ ही कई ऐसी चीजें हैं, जिनका चाय के साथ सेवन करना शरीर को नुकसान कर सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमंद्रा ने इन फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताते हुए जानकारी शेयर की है।

inside-food-combination-with-tea

आयुर्वेद के मुताबिक चाय के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन करें अवॉइड- Combination To Avoid with Tea According To Ayurveda

चाय और मीट- Tea and Meat

अगर आप मीट खाने के साथ चाय पीते हैं, तो इससे आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। मीट में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। जब प्रोटीन के साथ चाय पीते हैं, तो इससे शरीर में पोषक तत्व नहीं सोख पाते हैं और पाचन तंत्र को नुकसान होता है।

चाय और आयरन रिच फूड्स- Tea and Iron Rich Foods

चाय के साथ आयरन रिच फूड्स खाना शरीर के लिए विरुद्ध आहार साबित होता है। चाय में टैनिंस कंपाउट मौजूद होता है, जो शरीर में आयरन सोखने से रोकता है। इसलिए चाय के साथ पालक और आयरन सप्लीमेंट का सेवन नहीं करें।

इसे भी पढ़ें- नाश्ते में जरूर करें इन 4 ड्रिंक्स का सेवन, नहीं होगी ब्लोटिंग और गैस की समस्या

चाय और शुगरी स्नैक्स- Tea and Sugary Foods

चाय के साथ कोई भी शुगरी स्नैक्स न खाएं। दरअसल, चाय के साथ चीनी वाली चीजें खाने से एनर्जी क्रेश हो सकती है। इसके कारण ब्लोटिंग, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

चाय और फल- Tea and Fruits

अगर आप भी नाश्ते में चाय और फल एक साथ खा लेते हैं, तो यह कॉम्बिनेशन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। फल खाने के तुरंत बाद चाय पीने से फर्मेंटेशन और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए फल खाने और चाय पीने के बीच 2 घंटे का गैप जरूर रखें।

इसे भी पढ़ें- दूध वाली चाय में जरूर मिलाएं सौंफ, सेहत को मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

ग्रीन टी और डेयरी- Green Tea and Dairy

ग्रीन टी के साथ डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से शरीर को पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। इससे ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट्स दूध के प्रोटीन के कारण बेअसर हो जाते हैं। इसलिए इस कॉम्बिनेशन को अपनी डाइट से अवॉइड करें।

चाय पीते वक्त इन चीजों को साथ लेना अवॉइड करें। इसके साथ ही खाली पेट और खाने के तुरंत बाद भी चाय न पिएं। अन्यथा इससे भी शरीर को नुकसान हो सकता है।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Varalakshmi Yanamandra (@drvaraayurveda)

Read Next

सर्दियों में मूली खाने का सही तरीका क्या है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer