Expert

सुबह चाय या कॉफी पिए बिना नहीं हो पाते फ्रेश? एक्सपर्ट से जानें 3 चीजें, जो करेंगी मदद

अगर आप भी बिना चाय या कॉफी पिए सुबह फ्रेश नहीं हो पाते हैं, तो आइए जानते हैं बिना चाय या कॉफी के शौच कैसे करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह चाय या कॉफी पिए बिना नहीं हो पाते फ्रेश? एक्सपर्ट से जानें 3 चीजें, जो करेंगी मदद


स्वस्थ रहने के लिए पेट का स्वास्थ्य बेहतर रहना जरूरी है। पेट से जुड़ी अधिकतर समस्याएं कई बार मलत्याग सही से न होने, या कब्ज जैसी परेशानियों के कारण होता है। मलत्याग एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसके न होने पर आपका सारा दिना बेकार जा सकता है। मलत्याग न होने के कारण शरीर पर तो प्रभाव पड़ता ही है, मूड भी खराब होता है, जिससे आप पूरा दिन अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं। कई लोग सुबह ठीक तरह से फ्रेश होने के लिए चाय या कॉफी की मदद लेते हैं। बिना चाय या कॉफी पिए वे फ्रेश नहीं हो पाते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीने से आपके सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए अगर आप बिना चाय या कॉफी पिए अच्छी तरह से फ्रेश होना चाहते हैं तो योग एक्सपर्ट के बताएं इन 3 कामों को जरूर करें।

बिना चाय या कॉफी फ्रेश होने के उपाय

1. मलासन में पानी पिएं

मलासन में बैठकर 600 से 700 मिली पानी पीकर दिन की शुरुआत करें। हाइड्रेशन और स्क्वाट पोजिशन का यह मिश्रण पेट पर हल्का दबाव डालकर मल त्याग को बढ़ावा देता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी बिना चाय-कॉफी पिए सुबह फ्रेश नहीं हो पाते? एक्सपर्ट से जानें इसका कारण

2. मलासन से ताड़ासन करना

पानी पीने के तुरंत बाद, खड़े हो जाएं और मलासन से ताड़ासन की मुद्रा में जाएं। ऐसा करने से आपका शरीर फैलता है, जिससे पाचन तंत्र को बढ़ावा मिलता है और मल त्याग में मदद मिलती है।

3. कटि चक्रासन

कटि चक्रासन, यानी कमर घुमाने की मुद्रा में अपने पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से अलग करके और अपने धड़ को दोनों तरफ घुमाकर इस मुद्रा का अभ्यास करें। यह घुमाव धीरे-धीरे पेट के अंगों की मालिश करता है, जो मल त्याग में मदद करता है।

मल त्याग को आसान बनाने के लिए इन बातों को भी रखें ध्यान

  • कच्चे भोजन और पके हुए भोजन को एक साथ खाने से बचने की कोशिश करें।
  • ठंडा पानी पीने से बचने, हमेशा नॉर्मल या गुनगुना पानी पिएं।
  • पर्याप्त मात्रा में स्वस्थ वसा जैसी घी, सफेद मक्खन या भीगे हुए मेवे खाएं।
  • सोने से 2 घंटे पहले खाना खाएं।

इसे भी पढ़ें: टॉयलेट में लगता है ज्यादा समय तो खाना शुरू कर दें ये 12 फूड्स, मल त्याग में होगी आसानी

  • सोने और जागने का समय तय रखें।
  • सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पिए।
  • मैदा, रिफाइंड चीनी और रिफाइंड तेलों से परहेज करें।
  • सर्दियों में जूस से बचें और दोपहर के समय फल खाएं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Samriti (@smriti.yoga)

Image Credit: Freepik 

Read Next

अचानक से तेज हांफने या सांस फूलने की समस्या में क्या करना चाहिए? जानें डॉक्टर से

Disclaimer