Doctor Verified

क्या आप भी बिना चाय-कॉफी पिए सुबह फ्रेश नहीं हो पाते? एक्सपर्ट से जानें इसका कारण

कई लोगों को सुबह कुछ गर्म पिए बिना मलत्याग नहीं होता है। इसका कारण आपके लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ गलतियां भी हो सकती हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी बिना चाय-कॉफी पिए सुबह फ्रेश नहीं हो पाते? एक्सपर्ट से जानें इसका कारण


How To Relieve Constipation: स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से मलत्याग होना बहुत जरूरी है। यह हमारी बॉडी का एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसके बिना हम कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। मलत्याग न होने से सिरदर्द, पेट फूलना, पेट में भारीपन, कब्ज, गैस बनना और बॉडी में टॉक्सिन्स बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए मलत्याग करना मुश्किल हो जाता है। वहीं कुछ लोगों के लिए बिना चाय या कॉफी पिए मलत्याग भी मुश्किल होता है। कभी-कभी ऐसा होना नॉर्मल है लेकिन अगर यह आपकी आदत बन चुकी है तो यह शरीर के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। क्या आप जानते हैं ऐसा होने के क्या कारण हो सकते हैं? इस समस्या के कारणों के बारे में बताते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ तनुजा गोहाने ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन कारणों के बारे में।

constipation

बिना कुछ गर्म पिए मलत्याग न होने के क्या कारण हो सकते हैं- Causes of Not pooping without having something hot

डाइट में फाइबर न लेना- Less Fiber Intake

अगर आप डाइट में कम फाइबर ले रहे हैं, तो यह भी मलत्याग रोकने का कारण बन सकता है। फाइबर एक आवश्यक मिनरल है, जो पाचन क्रिया तेज करने और मलत्याग आसान बनाने में मदद करता है। अगर आप सब्जियां और फलों का कम सेवन करते हैं, तो इससे आपको फाइबर की मात्रा कम मिलेगी। साथ ही, अगर आप जंक फूड ज्यादा खाते हैं, तो यह भी आपके लिए मलत्याग करना मुश्किल बना सकता है। 

बॉडी हाइड्रेटेड न होना- Dehydrate

शरीर में पानी की कमी होने पर भी मलत्याग करना मुश्किल हो सकता है। अगर आपकी बॉडी हाइड्रेट नहीं है, तो इसके कारण आपका खाना ठीक से नहीं पचेगा। साथ ही, डिहाइड्रेट होने से शरीर से गंदगी बाहर करना भी मुश्किल होगा। अगर आप कम पानी पीते हैं या ठीक से पानी नहीं पीते हैं, तो यह भी मलत्याग न होने की वजह बन सकता है। 

इसे भी पढ़ें- कब्ज के अलावा पेट साफ न होने के हैं ये 5 कारण, डॉक्टर से जानें बचाव

कोई फिजिकल एक्सरसाइज न करना- Avoid Physical Exercise

एक्सरसाइज करने से न सिर्फ बॉडी एक्टिव रहती है, बल्कि यह मलत्याग के लिए भी जरूरी है। अगर आप दिनभर बैठकर काम करते हैं या कोई भी फिजिकल एक्सरसाइज नहीं करते, तो इससे खाना पचना मुश्किल हो सकता है। इसके कारण खाना शरीर में रखा रहेगा और वजन बढ़ाने का कारण भी बनेगा। 

नियमित मलत्याग को आसान बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips To Make Regular Bowel Movement Easier

  • रोज कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं। अगर आप पानी ज्यादा नहीं पी पाते तो डाइट में नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थ शामिल करें।
  • अपनी डेली डाइट में दही और छाछ जरूर एड करें। इनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जिनसे पाचन क्रिया तेज होती है। 
  • डेली कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें। यह काम के बीच थोड़ा टहलना या सुबह के समय योगासन करना भी हो सकता है। 
  • अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा अधिक रखें। साथ ही पेकैज्ड और जंक फूड से दूरी बनाए रखें। 
  • सुबह उठकर गुनगुने पानी का सेवन जरूर करें। इससे आपकी पाचन क्रिया तेज होगी।

इसे भी पढ़ें- पेट साफ नहीं होता और टॉयलेट में लगानी पड़ती है ताकत, तो इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत

इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Tanuja Gohane | Ayurveda | Clinical Nutrition (@drtanujagohane_official)

Read Next

फॉलिकुलाइटिस (हेयर फॉलिकल का संक्रमण) समस्या की शुरुआत कैसे होती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer