How Folliculitis Occurs: गर्मी में पसीने, धूप और गंदगी के कारण स्कैल्प में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। हेयर फॉलिकल्स में सूजन की वजह से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। यह समस्या बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से होती है। फॉलिकुलाइटिस (Scalp Folliculitis) को स्कैल्प एकने के नाम से पहचाना जाता है। यह एक तरह का इंफ्लेमेटरी डिसऑर्डर होता है। इस समस्या में सिर की स्कैल्प में छोटे-छोटे लाल रंग के दाने होने लगते है, जो बालों की मजबूती को खराब करते हैं। फॉलिकुलिटिस में होने वाले दानों का साइज हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकता है। आमतौर पर स्टैफिलोकोकस ऑरियस (Staphylococcus aureus) (स्टैफ) बैक्टीरिया को इसकी वजह माना जाता है। यह वायरस, फंगस, परजीवी, दवाओं या शारीरिक चोट के कारण भी हो सकती है। इसके अलावा, कुछ कारण के बारे में पता नहीं चल पाया है। आगे श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट के सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय सिंघल से जानते हैं कि फॉलिकुलाइटिस की समस्या क्या है और यह कैसे शुरू होती है।
फॉलिकुलाइटिस की समस्या क्या है? - What is Folliculitis And How it Occurs In Hindi
फॉलिकुलाइटिस एक स्किन से जुड़ी समस्या है। इसमें हेयर की फोलिकल्स में सूजन होने लगती है। यह समस्या बैक्टीरिया के संक्रमण की वजह से होती है। इस दौरान स्कैल्प पर छोटी-छोटी फुंसियां हो जाती है। यह फुंसियां स्कैल्प पर दिखाई देती हैं। इस समस्या का समय रहते इलाज न किया जाए तो इसकी वजह से व्यक्ति को खुजली व सिर में पपड़ी बन सकती है। साथ ही, इंफेक्शन पूरे सिर में फैल सकता है। इसके अलावा, घाव बनने का खतरा बना रहता है। स्टैफिलोकोकस ऑरियस बैक्टीरिया इसकी वजह होता है। इसमें बालों की जड़ों में सूजन होने लगती है। हल्के इंफेक्शन में केवल बालों की जड़ की ऊपरी स्तह पर सूजन होती है, जबकि कुछ गंभीर इंफेक्शन में यह सूजन बालों की पूरी जड़ को प्रभावित कर सकती है। इसका इलाज समय पर किया जाना चाहिए। यदि, आप इसे अनदेखा करते हैं, तो इससे पूरे सिर में इंफेक्शन फैल सकता है।
फॉलिकुलाइटिस के लक्षण - Symptoms Of Folliculitis In Hindi
- हेयर के फॉलिक्ल्स के आसपास छोटी-छोटी फुंसियां उभर जाती हैं।
- सिर में खुजली लगना
- स्कैल्प पर सूजन हुई गांठ बनना
- स्कैल्प पर मवाद युक्त दाने होना
- दाने के साथ ही स्कैल्प पर पपड़ी बनना
- दानों में जलन महसूस होना, आदि।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में फंगल इंफेक्शन का जोखिम अधिक क्यों होता है? डॉक्टर से जानें
फॉलिकुलाइटिस की समस्या सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी हो सकते हैं। पैरों में लंबे बूट पहनने, गंदगी में रहने और पसीने की वजह से भी फॉलिकुलाइटिस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, उनको भी फॉलिकुलाइटिस होने की संभावना अधिक होती है। वहीं, गलत तरह से शेविंग व वैक्सिंग करने से भी फॉलिकुलाइटिस हो सकता है। इसके कई प्रकार होते हैं। कम इंफेक्शन अपने आप ठीक हो जाता है, जबकि, गंभीर इंफेक्शन में व्यक्ति को इलाज की जरूरत होती है।