पेट साफ नहीं होता और टॉयलेट में लगानी पड़ती है ताकत, तो इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत

सुबह पेट साफ न होना, टॉयलेट करते समय बहुत ताकत लगाना, पेट में दर्द होना आदि संकेतों को अक्सर कब्ज का लक्षण माना जाता है। मगर कई बार यही लक्षण पेट की दूसरी गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं, जानें इन्हें।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट साफ नहीं होता और टॉयलेट में लगानी पड़ती है ताकत, तो इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत


अगर सुबह-सुबह आपका पेट साफ नहीं होता है या मलत्याग करते आपको घंटों टॉयलेट में बैठना पड़ता है, तो आपका पूरा दिन खराब गुजरता है। कुछ लोगों को मलत्याग में तेज दर्द और रुकावट का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण टॉयलेट में देर तक बैठने के बाद भी संतुष्टि नहीं मिलती है। अगर ये समस्या कभी-कभी होती है, तो इसका कारण आपके खानपान की गड़बड़ी हो सकती है। मगर यदि ये रोज की समस्या है, तो ये कई गंभीर रोगों का संकेत हो सकता है। मलत्याग के समय अगर बहुत ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है, पेट में बहुत तेज दर्द होता है, दिन में कई बार मलत्याग के लिए जाना पड़ता है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। ऐसी कई बीमारियां हैं, जिनके कारण आपको सुबह-सुबह मलत्याग की परेशानी हो सकती है।

कब्ज (Constipation)

आमतौर पर कब्ज होने पर व्यक्ति का पेट अच्छी तरह साफ नहीं होता है। कब्ज होने पर सही से मलत्याग नहीं होता है, जिसके कारण व्यक्ति को घंटों टॉयलेट में बैठने के बाद भी संतुष्ति नहीं मिलती है। लंबे समय तक कब्ज रहने पर व्यक्ति को पेट की कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कब्ज होने पर आपको ज्यादा से ज्यादा फाइबर वाले आहार (रेशेदार आहार) खाने चाहिए। फाइबर मल को मुलायम बनाता है, जिससे मलत्याग में परेशानी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें:- कब्ज के कारण साफ नहीं होता है आपका पेट तो आजमाएं ये 5 टिप्स, मिलेगी राहत

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (Irritable Bowel Syndrome)

मलत्याग के समय पेट में तेज दर्द या मरोड़ उठना, बार-बार पेट में गैस बनना, पेट फूलना, 24 घंटे में एक बार भी मलत्याग न होना आदि इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम के लक्षण हो सकते हैं। अक्सर इस रोग के कारण व्यक्ति को मलत्याग के समय बहुत जोर लगाना पड़ता है, जिसके कारण पेट में बहुत तेज मरोड़ उठने लगती है। अगर कब्ज के घरेलू उपायों से ये समस्या नहीं ठीक हो रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

बवासीर (Piles)

कई बार बवासीर के कारण भी व्यक्ति को मलत्याग के समय काफी तेज दर्द होता है, जिसके कारण पेट अच्छी तरह साफ नहीं होता है। अगर आपको अपने गुदाद्वार में बड़े दाने या गांठ (lumps) जैसे महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें। बवासीर का इलाज आसानी से किया जा सकता है। बवासीर होने पर कई बार मल के साथ खून निकलने की भी समस्या होती है। ऐसे में तुरंत आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:- बेहतर हाजमे के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट चूर्ण, कब्ज और गैस होगी दूर

पेट का कैंसर (Bowel Cancer)

पेट का कैंसर गंभीर और खतरनाक बीमारी है, मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी शुरुआत में लोगों में जो लक्षण दिखाई देते हैं, वो बहुत सामान्य होते हैं जैसे- पेट अच्छी तरह साफ न होना, मलत्याग में जोर लगाए बिना मल न निकलना, मल के साथ खून आना, अक्सर पेट में दर्द रहना, मलत्याग के समय पेट में मरोड़ उठना आदि। अगर सामान्य दवाओं से आपकी ये समस्याएं ठीक नहीं होती हैं और मल के साथ खून निकलने की समस्या रोज होने लगी है, तो बिना देर किए डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

डाइवर्टिकुलर रोग (Diverticular Disease)

डाइवर्टिकुलर रोग होने पर व्यक्ति की बड़ी आंतों में छोटे-छोटे गड्ढे या छाले हो जाते हैं, जिसके कारण उसे मलत्याग करते समय बहुत तेज दर्द का अनुभव करना पड़ सकता है। इस रोग के कारण भी आपका पेट अच्छी तरह साफ नहीं होता है और मलत्याग के समय खून निकलने की समस्या हो सकती है।

Read more articles on Other Diseases in Hindi

Read Next

प्रेग्नेंसी में डेंगू और चिकनगुनिया से ऐसे करें बचाव

Disclaimer