Doctor Verified

आपकी आंखें इन 5 बीमारियों के बारे में दे सकती हैं संकेत, जानें कैसे करें पता

आंखों में जलन, दर्द, पल्कों का ऊपर होना आदि जैसी समस्याएं स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियों का संकेत हो सकता है, आइए जानते हैं कैसे- 
  • SHARE
  • FOLLOW
आपकी आंखें इन 5 बीमारियों के बारे में दे सकती हैं संकेत, जानें कैसे करें पता


ऐसा माना जाता है कि हमारी आंखें दुनिया को देखने और समझ पाने में मदद करती है। अक्सर हम अपने आस-पास मौजूद लोगों के व्यक्तिव को बस देखकर समझ पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दूसरे व्यक्ति की पहचना और अपनी आस-पास की चीजों को देखने के अलावा हमारी आंखें हमारे सेहत से जुड़े कई राज खोलने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जी हां, डॉ. प्रियंका सहरावत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि आपकी आंखें किन बीमारियों का संकेत देता है?

किन बीमारियों का संकेत देती हैं आपकी आंखें?

1. बेल्स पाल्सी

चेहरे के एक तरफ अचानक कमजोरी महसूस होना या लकवा मारना बेल्स पाल्सी बीमारी का संकेत हो सकता है। अक्सर हर्पीज जोस्टर वायरस चेहरे की नसों से जुड़ा होता है, जिससे इसका सीधा प्रभाव आपकी आंखों के आस-पास नजर आ सकता है। आंखों के पास लकवा मारने या कमजोरी महसूस होने की समस्या को नजरअदांज न करें और तुरंत इसके इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाएं।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी करते हैं फेक आईलैशेज़ का इस्तेमाल? इन 5 तरीकों से पहुंच सकता है नुकसान

2. पलक पीछे होना

ऊपरी पलकों के सामान्य से अधिक ऊपर उठने के साथ एक अलग तरीका का घूरने वाली उपस्थिति होना, अक्सर हाइपरथायरायडिज्म का संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आपको आंखों के पलकों पर इस तरह का कोई संकेत नजर आए तो समझ जाए की शरीर में थायराइड हार्मोन के असंतुलन का संकेत हो सकता है, जिसे सही इलाज की जरूरत होती है।

3. आंखों का बार-बार सूखना

आंखों का लगातार सूखापन और उनमें जलन होना, हाइपोथायरायडिज्म का संकेत हो सकता है। ड्राई आंखों या आंखों में होने वाली जलन से बचाव के लिए आप अपने थायराइड लेवल पर निगरानी रखें और इसे कंट्रोल करने की कोशिश करें। 

Eyes Problem

4. पलकों पर धब्बे

पलकों पर सफेद रंग के धब्बे, जिसे जेंथेलास्मा भी कहा जाता है, पलकों पर सफेद या पीले रंग का जमान होता है। यह समस्या अक्सर शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने या लिपिड डिसऑर्डर के कारण होता है। यह समस्या आपके कोलेस्ट्रॉल लेव और हार्ट से जुड़ी समस्याओं की और इशारा करता है, जिससे बचाव के लिए आप अपने शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल की जांच करें और हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण में आंखों से पानी आने की हो रही है समस्या? राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

5. पीलिया के साथ कैसर-फ्लेशर रिंग

आंखों में कॉर्निया के चारों ओर एक भूरा या हरा रंग का छल्ला पड़ना, शरीर में विल्सन बीमारी का संकेत हो सकता है। यह समस्या लिवर डैमेज और न्यूरोलॉजिकल संकेतो के लक्षण से जुड़ा हो सकता है, जिससे बचाव के लिए जल्द से जल्द डॉक्टर से जांच करवाएं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

निष्कर्ष

आंखों में होने वाले किसी भी तरह के अजीबो-गरीब बदलाव को नजरअंदाज न करें, बल्कि लक्षणों की सही पहचान कर तुरंत डॉक्टर सें कंसल्ट करें और आंखों के साथ शरीर के अन्य अंगों का बी ध्यान रखें।
Image Credit: Freepik

Read Next

कोहनी और कंधे के बीच हाथ में दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें 5 कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version