Doctor Verified

क्या आप भी करते हैं फेक आईलैशेज़ का इस्तेमाल? इन 5 तरीकों से पहुंच सकता है नुकसान

Side effects of Wearing Fake Eyelashes in Hindi: फेक आईलैशेज़ का ज्यादा इस्तेमाल करना आंखों के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है। आइये डॉक्टर से जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी करते हैं फेक आईलैशेज़ का इस्तेमाल? इन 5 तरीकों से पहुंच सकता है नुकसान

Side effects of Wearing Fake Eyelashes in Hindi: सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। इसके लिए लोग अलग-अलग क्रीम और फेशियल लगाने के साथ-साथ कई बार फेक आईलैशेज़ का भी इस्तेमाल करते हैं। लंबी पलकें पाने के लिए कई बार लड़कियां फेक आईलैशेज़ लगवाती हैं, जो सिंथेटिक होती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि ऐसा करके महिलाएं और आकर्षक लगती हैं, लेकिन ऐसा करने से आंखों को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। क्या आप भी उन्हीं महिलाओं और लड़कियों में शामिल हैं, जो फेक आईलैशेज़ का इस्तेमाल करती हैं। अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको इससे होने वाले कुछ नुकसान के बारे में बताएंगे। आइये गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी से जानते हैं इसके बारे में।

एलर्जिक रिएक्शन

अगर आप फेक आईलैशेज़ का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आंखों में एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। दरअसल, इन आईलैशेज़ को चिपकाने के लिए एक ग्लू का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें फॉर्मलडिहाइड पाया जाता है। इसके संपर्क में आने से आंखों में एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।

नैचुरल आईलैशेज पर पड़ता है असर

अगर आप फेक आईलैशेज़ का इस्तेमाल ज्यादा या बार-बार करती हैं तो इससे आपकी नैचुरल आईलैशेज पर असर पड़ सकता है। इसे बार-बार पहनने से आईलैशेज के हेयर फॉलिकल्स डैमेज हो जाते हैं, जिससे कई बार नैचुरल आईलैशेज हमेशा के लिए डैमेज भी हो सकती हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Saurabh Sethi MD MPH (@doctor.sethi)

अंधापन

फेक आईलैशेज़ का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना कुछ मामलों में आपको अंधेपन का शिकार भी बना सकता है। दरअसल, कई बार इससे आईलिड या कॉर्नियो को नुकसान पहुंचता है, जिससे ऐसी समस्या हो सकती है।

पतली हो सकती हैं आईलैशेज़

अगर आप बार-बार फेक आईलैशेज़ का इस्तेमाल करती हैं तो इससे कई बार नैचुरल आईलैशेज पतली भी हो सकती हैं। इससे धीरे-धीरे आईलैशेज के बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं, जिससे आईलैशेज धीरे-धीरे पतली होने लगती है। 

इसे भी पढ़ें - घनी आईलैशेज के लिए ऐसे इस्‍तेमाल करें, अरंडी का तेल

आंखों में जलन

अगर आप बार-बार फेक आईलैशेज़ का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आंखों में जलन, लालिमा, चुभन या कई बार आंखों के आस-पास के हिस्सों पर सूजन भी आ सकती है।

Read Next

कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं तो इन सेक्सुअल इंटरकोर्स मिथकों पर न करें विश्वास, डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer