Doctor Verified

कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं तो इन सेक्सुअल इंटरकोर्स मिथकों पर न करें विश्वास, डॉक्टर से जानें सच्चाई

कंसीव करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कपल्स में कई तरह के मिथक फैले हुए हैं, आइए जानते हैं इन मिथकों के पीछे छिपी सच्चाई के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं तो इन सेक्सुअल इंटरकोर्स मिथकों पर न करें विश्वास, डॉक्टर से जानें सच्चाई


माता-पिता बनने का सुख हर कपल चाहता है। शारीरिक संबंध न सिर्फ कंपल्स अपने मनोरंजन और करीब आने के लिए करते हैं, बल्कि माता-पिता बनने के लिए भी सही तरह से संभोग करना जरूरी है। बेबी प्लानिंग करने के बाद हर कंपल जल्द से जल्द कंसीव करना चाहते हैं। कंसीव करने के लिए कपल्स हर उस पॉजीशन को करने की कोशिश करते हैं या वो हर काम करने की कोशिश करते हैं, जिससे उनके माता-पिता बनने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन क्या आपको पता है, लोगों में कंसीव करने के लिए कई तरह की गलत धारणाएं हैं, जिस पर लोग आसानी से विश्वास कर लेते हैं। राज होम्योपैथिक क्लिनिक (पुणे) की हार्मोन एवं फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. जैनब ताजिर ( Dr. Zainab Tajir, Hormone and Fertility Specialist, Raj Homeopathic Clinic, Pune) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके कुछ ऐसे ही मिथकों के पीछे की सच्चाई के बारे में बताया है, जो अक्सर माता-पिता बनने वाले कपल्स शारीरिक संबंध बनाने के दौरान यकीन कर लेते हैं।

गर्भधारण करने की कोशिश से जुड़े मिथक

मिथक 1. कंसीव करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने के 15 मिनट बाद तक हिप्स को ऊपर उठाना जरूरी है?

फैक्ट: ऐसा कहा जाता है कि कंसीव करने के लिए जरूरी है कि महिलाएं सेक्सुअल इंटरकोर्स के बाद महिलाओं को 15 मिनट तक अपने हिप्स को ऊपर उठाकर लेटना जरूरी है। लेकिन इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दरअसल, लेटने से आपके शरीर में जाने वाले शुक्राणुओं पर बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा, हालांकि तुंरत उठने से कभी-कभी गुरुत्वाकर्षण आपके कंसीव करने के विपरीत जा सकता है। इसलिए थोड़ी देर लेटने और शुक्राणुओं को सही दिशा में भेजने के लिए आप नॉर्मल स्थिति में भी लेट सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान शारीरिक संबंध बनाते हुए होता है दर्द? ये 5 टिप्स करेंगे आपकी मदद

मिथक 2. आप केवल कुछ खास सेक्स पॉजीशन में ही कंसीव कर सकती हैं?

फैक्ट: महिलाओं को कंसीव करने के लिए वे किसी भी पॉजीशन में सेक्स कर सकती हैं। इसके लिए किसी खास पॉजीशन को करना जरूरी नही है। दरअसल, महिलाओं के शरीर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वे आसानी से कंसीव कर सकें, इसलिए आप अपने कंफर्ट में रहने की कोशिश करें।

मिथक 3. कंसीव करने की संभावना बढ़ाने के लिए रोजाना शारीरिक संबंध बनाना जरूरी है?

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान इन 5 स्थितियों में नहीं बनाना चाहिए शारीरिक संबंध, वरना पहुंच सकता है नुकसान

फैक्ट: ऐसा माना जाता है कि रोजाना शारीरिक संबंध बनाने से महिलाओं में कंसीव करने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, शुक्राणु महिलाओं के शरीर में योनि के अंदर 5 दिनों तक जीवीत रह सकते हैं। इसलिए, अगर आपको कंसीव करना है तो रोजाना शारीरिक संबंध बनाना जरूरी नहीं होता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Zainab Contractor☘️ HOMEOPATHY (@rajclinic)

कंसीव करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने से जुड़े इन तरह के मिथकों पर विश्वास करने से बचें और ऐसे किसी भी गलत धारणा को मानने से पहले अपने डॉक्टर से कंसल्ट जरूर कर लें।
Image Credit:Freepik

Read Next

ब्लड प्रेशर की दोनों रीडिंग्स में कौन-सी बताती है दिल की सेहत का हाल? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version