Doctor Verified

IVF के जरिए किया है कंसीव तो जरूर करें ये 3 एक्सरसाइज, हेल्थ रहेगी बेहतर

IVF की मदद से प्रेग्नेंट हुई महिलाओं के लिए वार्म-अप स्ट्रेचिंग, पेल्विक एक्सरसाइज और स्विमिंग जैसी शारीरिक गतिविधियां करना बेहद जरूरी है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
IVF के जरिए किया है कंसीव तो जरूर करें ये 3 एक्सरसाइज, हेल्थ रहेगी बेहतर


एक्सरसाइज किसी भी व्यक्ति के स्वस्थ जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हेल्दी लाइफ का राज ही शारीरिक गतिविधियां हैं, जो बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी को स्वास्थ्य रहने में मदद करते हैं। खासकर, IVF के इलाज से गुजर रही महिलाओं के लिए अपना और भ्रूण का ख्याल रखने के लिए शारीरिक गतिविधियों करना बहुत जरूरी हैं। IVF की मदद से मां बनने वाली महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए कुछ आम व्यायाम करना चाहिए, ताकि डिलिवरी में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। इंदिरा आईवीएफ कानपुर की गायनेकोलॉजिस्ट और इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. तनुज लवानिया राय ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके IVF की मदद से प्रेग्नेंट हुई महिलाओं के लिए कुछ शारीरिक व्यायाम करने की सलाह दी है। 

आईवीएफ के दौरान कौन-सी एक्सरसाइज करें? 

वार्म-अप स्ट्रेच

IVF प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी मांसपेशियों को वार्म अप करने और इनके लचीलेपन में सुधार करने के लिए आप सुबह के समय हल्के स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से शुरुआत कर सकते हैं। 

रोजाना वॉक करना

IVF की मदद से प्रेग्नेंट होने के बाद आपको अपने फिजिकल हेल्थ का भी ध्यान रखने की जरूरत है। इसलिए, आपको रोजाना वॉक करनी चाहिए। आप रोज कम से कम 20 से 30 मिनट टहलनें का लक्ष्य तय करें। 

इसे भी पढ़ें: आईवीएफ के बाद गर्भपात की संभावना हो सकती है कम, फॉलो करें डॉक्‍टर के बताए ये 5 ट‍िप्‍स 

हल्के योगासन

प्रेग्नेंसी के दौरान आप हल्के योगासनों को अपने फिजिकल रूटीन में शामिल करें। हल्के योग आपके तनाव को कम करने और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसलिए, प्रेग्नेंसी में आप ऐसे आसन करें, जो आपके लिए सुरक्षित हों।

पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज 

प्रेग्नेंसी के दौरान आप कुछ पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज कर सकती हैं। इस तरह की एक्सरसाइज आपके कोर को मजबूत बनाती हैं और पेल्विक अंगों को सहारा देती हैं। खासकर IVF की मदद से प्रेग्नेंट हुई महिलाएं के लिए यह एक्सरसाइज काफी फायदेमंद होती हैं। 

इसे भी पढ़ें: IVF ट्रीटमेंट में मेल फर्टिलिटी क्यों जरूरी है? जानें इनफर्टिलिटी आईवीएफ की सफलता दर को कैसे करती है प्रभावित 

स्विमिंग

स्विमिंग भी एक बेहतरीन व्यायाम है, जो IVF से प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्विमिंग पूरे शरीर की कसरत है, जो जोड़ों पर आसान होती है। इसलिए आप हफ्ते में कुछ बार स्विमिंग कर सकती हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Tanuj Lawania Rai (@the_womb_doctor)

IVF की मदद से मां बनने वाली महिलाएं इस तरह की एक्सरसाइजों और शारीरिक गतिविधियों को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, इन एक्सरसाइजों को डॉक्टर की सलाह पर ही किसी एक्सपर्ट की निगरानी में करवाएं। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

फिट रहने के लिए जरूर करें एक्सरसाइज, जानें व्यायाम के 3 नियम, जिन्हें फॉलो करने से मिलेंगे पूरे फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version