Health Benefits Of Swimming Daily: शरीर को हेल्दी रखने के लिए लोग घंटो जिम में पसीना बहाने के साथ, वॉकिंग करते है और कई बार योग का सहारा भी लेते है। एक ही तरह की फिटनेस रूटीन अपनाने से कई बार लोग बोर हो जाते है। ऐसे में आज हम आपको फिटनेस रूटिन में स्विमिंग को शामिल करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे है। स्विमिंग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक शांति के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। रोज आधे घंटे स्विमिंग करने से कैलोरी बर्न होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहेगा। स्विमिंग मूड को रिफ्रेश करने के साथ तनाव से भी राहत देती है। इसको करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मन को भी शांति मिलती है। इस आर्टिकल में आगे हम जानेंगे रोज स्विमिंग करने के अन्य फायदों के बारे में।
कैलोरीज बर्न करने में मददगार
रोज स्विमिंग करने से कैलोरीज बर्न करने में मदद मिलती है और शरीर भी फिट रहता है। वॉक करने की तुलना में स्विमिंग करने से कैलोरीज तेजी से बर्न होती है और वजन को कम करने में मदद मिलती है। ये शरीर को फिट रखने में मदद करता है।
डिप्रेशन में कमी
रोज स्विमिंग करने से मन को शांति मिलती है। जिससे डिप्रेशन कम करने के साथ एंग्जाइटी की समस्या भी दूर होती है। स्विमिंग करने से नींद बेहतर तरीके से आती है। जिससे डिप्रेशन भी कम होता है। स्विमिंग करने से मूड भी फ्रेश रहता है और डिप्रेशन के लक्षण कम होते है।
ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार
स्विमिंग करने से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में रक्त प्रवाह अधिक तेजी से होता है। जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने के साथ हार्ट भी लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। स्विमिंग रोज आधे करने से हार्ट संबंधी बीमारियां भी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें- मुलेठी पाउडर खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका
शरीर लचीला बनता है
रोज स्विमिंग करने से शरीर लचीला होने के साथ फुर्तिला भी बनता है। ये एक तरह की एक्सरसाइज है, जो शरीर को फिट रखने के साथ शरीर को लचीला बनाने में मदद करती है। स्विमिंग को रोज आधे घंटे आसानी से किया जा सकता है।
हड्डियां होती हैं मजबूत
रोजाना स्विमिंग करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों में होने वाला दर्द भी आसानी से दूर होता है। नियमित इसको करने से हड्डियों को ताकत मिलती है और वह लंबे समय तक स्वस्थ रहती है। इसको करने से भवष्यि में गठिया रोग होने की आशंका भी कम होती है।
रोज स्विमिंग करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसको शुरू करें।
All Image Credit- Freepik