What Is 12-3-30 Workout: 12-3-30 वर्कआउट क्या है? यह एक ऐसा वर्कआउट प्लान है जिसमें 12 की स्पीड पर 3 मील प्रति घंटे की स्पीड से 30 मिनट तक दौड़ना है। यह कॉन्सेप्ट लोगों को बताने वाली लॉरेन गिराल्डो हैं जो एक अमेरिकी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इनके वीडियो को देखकर लोगों ने इसे ट्राई करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसे बेहद पसंद किया है, तो वहीं कुछ लोगों को यह वर्कआउट उतना पसंद नहीं आया। लॉरेन ने इस वर्कआउट को लोगों के साथ शेयर करते हुए लिखा था कि यह वर्कआउट मेरे लिए गेम चेंजर रहा है। उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि इस वर्कआउट की मदद से वह 13 किलो वजन घटा पाईं।लॉरेन ने वीडियो में बताया कि वह कोई रनर नहीं है। वजन घटाने के लिए उन्होंने ट्रेडमिल पर दौड़ना शुरू किया था। लेकिन इससे वजन नहीं घट रहा था। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए लॉरेन से ट्रेडमिल की सेटिंग्स को बदलना शुरू किया। जिस जिम में लॉरेन जाती थी उसमें मौजूद ट्रेडमिल की अधिकतम सेटिंग 12 थी। यानी उस ट्रेडमिल को अधिकतम 12 की स्पीड पर चलाया जा सकता था। लॉरेन ने 3 मील प्रति घंटा की रफ्तर से 30 मिनट तक ट्रेडमिल चलाना शुरू कर दिया। इस 12-3-30 वर्कआउट (12-3-30 Viral Workout Trend) का वीडियो लॉरेन ने इंटरनेट पर डाल दिया और यह वायरल हो गया। 12-3-30 वर्कआउट वायरल ट्रेंड कितना सुरक्षित है इसे समझने के लिए हमने तबाता फिटनेस की प्रबंधक, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
View this post on Instagram
12-3-30 वर्कआउट के जरिए वजन घटाना सेफ है?
फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना ने बताया कि मैं इसे वेट लॉस के लिए करने की सलाह नहीं दूंगी। यह एक सुरक्षित तरीका नहीं है। इंटरनेट पर कई लोगों ने इसे करने के बाद वेट लॉस का दावा किया है। लेकिन गलत तरीके से वजन कम करने का बुरा प्रभाव आपको बाद में देखने को मिल सकता है। इसलिए इस वर्कआउट को वेट लॉस के लिए नहीं करना चाहिए।
12-3-30 वर्कआउट करके चोटिल हो सकते हैं आप- 12-3-30 Viral Workout Trend
यह वर्कआउट इंकलाइंड पोजिशन में करना है। यानी ट्रेडमिल की सीधी सतह पर चलने के बजाय, उसे हल्का खड़ा करके चलाना। यह ठीक वैसा है जैसे कोई पहाड़ चढ़ना। इतनी स्पीड में दौड़ने से चोटिल होने का जोखिम रहता है। इंकलाइंड पोजिशन में लंबे समय तक ट्रेडमिल चलाने से पीठ के निचले हिस्से में दर्द, हैमस्ट्रिंग, घुटने में दर्द, प्लांटर फेशिया जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें- आसान तरीके से जल्दी फिट होने के लिए करें माइक्रो वर्कआउट, जानें क्यों बन रहा है ये नया हेल्थ ट्रेंड
हार्ट और अस्थमा के मरीज न करें यह वर्कआउट
इतनी तेज स्पीड पर दौड़ने से सांस फूलने लगती है। अस्थमा और हार्ट के मरीजों को डॉक्टर इस तरह के वायरल वर्कआउट करने की सलाह नहीं देते। अगर आप रोज इस तरह दौड़ेंगे तो जल्दी थक जाएंगे। इस वर्कआउट से मांसपेशियों में सूजन की समस्या भी हो सकती है। यह वर्कआउट एड़ी में तेज दर्द का कारण भी बन सकता है। एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन हार्मोन को बढ़ावा मिलता है। लेकिन ज्यादा दौड़ने से नींद प्रभावित हो सकती है। इससे हार्मोनल असंतुलन की स्थिति बन जाएगी और आपको वर्कआउट करने में तनाव महसूस होगा। ज्यादा स्पीड में दौड़ने से अधिक थकान होती है जिससे सोने में परेशानी हो सकती है।
ट्रेडमिल पर दौड़ने का सही तरीका- How To Run On Treadmill
- ट्रेडमिल पर दौड़ने से वजन कम करने में मदद मिलती है। लेकिन आप ट्रेडमिल पर तभी दौड़ सकते हैं जब आप उस पर सही ढंग से चलना जानते हों। एक स्पीड बन जाने के बाद ही आप स्पीड बढ़ाएं।
- पहली बार ट्रेडमिल चला रहे हैं, तो एक्सपर्ट से सेंटिंग समझ लें और उनकी सलाह पर ही इसे चलाएं।
- जरूरत से ज्यादा ट्रेडमिल चलाना अच्छी आदत नहीं है। एक बार में 30 मिनट ही ट्रेडमिल चलाएं।
- ट्रेडमिल पर भूख पेट न दौड़ें। ट्रेडमिल पर रनिंग करने से आधे घंटे पहले कुछ हेल्दी खाएं जिससे आपको एनर्जी मिले।
इस वर्कआउट को घर पर ट्राई न करें
एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर हमें 12-3-30 वर्कआउट प्लान को फॉलो करने का कोई फायदा जानने को नहीं मिला इसलिए हम इस वर्कआउट को करने की सलाह आपको नहीं देंगे। शरीर के लिए रनिंग जरूरी है। लेकिन गलत ढंग से की गई रनिंग के जरिए भले ही वजन कम हो जाए, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए इस तरह के वायरल वर्कआउट को घर पर ट्राई न करें।
यह जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें। एक्सरसाइज से संबंधित अन्य जानकारी के लिए पढ़ें ओनलीमायहेल्थ का डाइट एंड एक्सरसाइज सेक्शन।