
फिट रहने के लिए सिर्फ जिम ही एक विकल्प नहीं है, न ही महंगे उपकरणों की जरूरत होती है। एक पानी की बोतल, जो लगभग हर किसी के घर में होती है, उसकी मदद से आप कहीं भी आसान और असरदार वर्कआउट कर सकते हैं। चाहे घर में हों, लिविंग रूम में हों या पार्क में, ये एक्सरसाइज आपकी हार्ट हेल्थ सुधारेंगी, शरीर की कैलोरी बर्न करेंगी और बॉडी को टोन करने में मदद करेंगी। यानी अब एक्सरसाइज न करने का बहाना नहीं चलेगा, बल्कि घर बैठे आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं। साल 2025 में पब्लिश हुई बायोमेड सेंट्रल (BioMed Central) की एक स्टडी के मुताबिक, घर पर किए गए रेजिस्टेंस एक्सरसाइज (कम उपकरण वाली एक्सरसाइज) से मसल स्ट्रेंथ व फंक्शन में सुधार हुआ और वेट लॉस करने में मदद मिली। इस लेख में हम आपको तीन एक्सरसाइज बताएंगे- एक लोअर बॉडी के लिए, एक पूरे शरीर के लिए और एक एब्स के लिए। इन तीन एक्सरसाइज की मदद से वेट लॉस (Weight Loss) करने में मदद मिलेगी। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।
1. वॉटर बॉटल डेडलिफ्ट- Water Bottle Deadlift
कैसे करें?:
- पैरों को कंधों की चौड़ाई जितना खोलकर सीधा खड़े हों।
- अपने सामने दो भरी हुई पानी की बोतलें रखें।
- पीठ को सीधा रखते हुए घुटनों को थोड़ा मोड़ें।
- दोनों हाथों से एक-एक बोतल को पकड़ें।
- अब धीरे-धीरे बोतल को ऊपर खींचते हुए खड़े हो जाएं और फिर उन्हें वापस नीचे रखें।
फायदे:
- इस एक्सरसाइज से पीठ, पैर और बाजुओं की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
- बॉडी का पॉश्चर और बैलेंस बेहतर होता है।
- फैट बर्न और मसल बिल्डिंग एक साथ होती है।
- कोर यानी पेट के आसपास की मांसपेशियां मजबूत रहती हैं।
इसे भी पढ़ें- एक्ट्रेस दिशा पटानी ने Deadlift करते हुए शेयर की वीडियो, जानें इस एक्सरसाइज को करने के फायदे
2. बॉटल ट्विस्ट- Bottle Twist

कैसे करें?:
- फर्श पर सीधा बैठें और घुटनों को मोड़ लें।
- 1 से 2 लीटर पानी से भरी बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- थोड़ा पीछे की ओर झुकें।
- दोनों हाथों में पानी की बोतल पकड़ें।
- बोतल को बारी-बारी से दाएं और बाएं घुमाएं।
- शुरुआत में 15 बार करें और धीरे-धीरे 30 बार तक बढ़ाएं।
फायदे:
- यह एक्सरसाइज पेट की चर्बी को तेजी से कम करती है।
- इस एक्सरसाइज को करने से कोर की स्ट्रेंथ बढ़ती है।
- साथ ही, यह आपके बैलेंस को भी बेहतर बनाती है।
3. बॉटल स्क्वैट्स- Bottle Squats

कैसे करें?:
- दोनों हाथों में पानी की बोतल पकड़ें और बोतलों को छाती के सामने रखें।
- पैरों को दूर करके खड़े हो जाएं, पैरों के बीच आपके शोल्डर जितना गैप रखें।
- अब धीरे-धीरे नीचे बैठें, जैसे आप कुर्सी पर बैठ रहे हों।
- फिर वापस खड़े हो जाएं।
- इसे 10 से 15 बार दोहराएं।
फायदे:
- बॉटल स्क्वैट्स कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
- यह एक्सरसाइज वेट लॉस करने में मदद करती है।
- बैलेंस बनाने और शरीर को लचीला बनाने के लिए यह एक्सरसाइज करना फायदेमंद है।
निष्कर्ष:
पानी की बोतल से की जाने वाली ये तीन एक्सरसाइज भले ही आसान लगें, लेकिन इनका असर काफी अच्छा होता है। अगर आप नियमित रूप इन एक्सरसाइज को करेंगे, तो कम समय में भी बेहतरीन नतीजे पा सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: ytimg.com, mos.cms.futurecdn
यह विडियो भी देखें
FAQ
घर बैठे वजन घटाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?
घर बैठे वेट लॉस के लिए बॉडीवेट एक्सरसाइज जैसे स्क्वैट्स, पुश-अप्स और लंजेस से शुरुआत करें। रोज 10-15 मिनट रस्सी कूदें और कोर एक्सरसाइज जैसे प्लैंक करें।वॉक करके कितना वजन घटा सकते हैं?
अगर आप रोज 30-60 मिनट तक तेज कदमों से चलते हैं, तो कैलोरी बर्न होती है। अगर आपकी दैनिक जरूरत दो हजार कैलोरी है, और आप सिर्फ 1500 से 1800 कैलोरी लेते हैं साथ ही नियमित वॉक करते हैं, तो हफ्तों में असर दिखने लगता है।वेट लॉस के लिए कौन से योग करें?
वजन घटाना चाहते हैं, तो वीरभद्रासन, फलकासन, सेतु बंधासन, भुजंगासन जैसे योग कर सकते हैं। इन योग को करने से शरीर लचीला होता है और फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 07, 2025 12:56 IST
Modified By : Yashaswi MathurNov 07, 2025 12:56 IST
Published By : Yashaswi Mathur