What Factors Increase Belly Fat : पेट की चर्बी बढ़ने की समस्या का सामना हर कोई कर रहा है। महिलाएं हो या पुरुष सभी लोग पेट की बढ़ी हुई चर्बी को कम करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते हैं। पेट की बढ़ रही चर्बी से बचाव के लिए वह जिम में खूब पसीना बहाते हैं और स्ट्रिक्ट डाइट को भी फॉलो करते हैं। इसके बाद भी कई मामलों में लोगों की चर्बी कम होती नजर नहीं आती है। ऐसे में हम सभी का यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि शरीर में आखिरकार चर्बी बढ़ किस वजह से रही है। इस तरह पेट की चर्बी को कम करना आसान हो सकता है। साथ ही, व्यक्ति समझ सकता है कि उनकी लाख कोशिशों के बाद भी वजन कम क्यों नहीं हो रहा है? आइए इस सवाल का जवाब डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) से जानते हैं।
किन कारणों से पेट में चर्बी जमने लगती है?- Reasons for Fat Accumulation in the Stomach
पेट की चर्बी को इंटेस्टाइन की चर्बी भी कहा जाता है। इससे निपटना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यहां कुछ सामान्य कारक बताए गए हैं, जो पेट की चर्बी बढ़ाने में योगदान कर सकते हैं:
लाइफस्टाइल से जुड़े कारक
1. खराब डाइट : अगर आप ज्यादा मात्रा में प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं, तो पेट की चर्बी बढ़ सकती है । इसके अलावा, सैचुरेटेड फैट का सेवन करने से पेट की चर्बी बढ़ सकती है।
2. व्यायाम की कमी : अगर आप फिजिकली एक्टिव नहीं हैं, तो पेट की चर्बी बढ़ सकती है। इससे शरीर को कई अन्य छोटी-बड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। एक गतिहीन जीवनशैली के कारण पेट के आसपास चर्बी जमा हो सकती है।
3. तनाव कम करें : क्रोनिक स्ट्रेस कोर्टिसोल के प्रोडक्शन को बढ़ा सकता है, जो एक हार्मोन है। इससे पेट में चर्बी जमने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
4. नींद की कमी: नींद की खराब क्वालिटी और भूख से जुड़ी समस्याएं हार्मोन को बाधित कर सकती हैं। इससे भी पेट में चर्बी जमने लगती है।
आहार संबंधी कारक
1. ज्यादा चीनी का सेवन: अगर आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं, तो इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या हो सकती है। इससे पेट की चर्बी बढ़ सकती है।
2. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट: अगर आप सफेद ब्रेड, पास्ता और मीठे स्नैक्स जैसे खाद्य पदार्थ खाते हैं, तो ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पेट की चर्बी कई गुना बढ़ सकती है।
3. सैचुरेटेड और ट्रांस फैट: ज्यादा मात्रा में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट का सेवन सूजन को बढ़ा सकता है। इससे पेट की चर्बी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- पेट की चर्बी घटाने के लिए पिएं ये 8 टेस्टी स्मूदी, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
हार्मोनल कारक भी है वजह
1. कोर्टिसोल असंतुलन: शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर लगातार बढ़ने से पेट में चर्बी जमा हो सकती है।
2. इंसुलिन प्रतिरोध: जब शरीर इंसुलिन के प्रति रेजिस्टेंट हो जाता है, तो इससे पेट की चर्बी बढ़ सकती है।
3. हार्मोनल चेंज: मेनोपॉज और गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल उतार-चढ़ाव होने की वजह से भी पेट की चर्बी बढ़ सकती है।
जेनेटिक और मेडिकल कारक
1. जेनेटिक कारक: जेनेटिक कारकों की वजह से पेट की चर्बी बढ़ सकती है।
2. मेडिकल स्थितियां: कुशिंग सिंड्रोम, हाइपोथायरायडिज्म और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) जैसी कुछ मेडिकल कंडीशन पेट की चर्बी बढ़ने का कारण बन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- दिनभर ऑफिस में बैठकर नौकरी करने वाले इन तरीकों से घटाएं वजन, एक्सपर्ट से जानें असरदार तरीके
कुल मिलाकर, पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको इस चर्बी के बढ़ने का कारण पता होना चाहिए। इसके बाद आप संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन और पर्याप्त नींद जैसे लाइफस्टाइल से जुड़े बदलाव करना जरूरी होता है। इसतरह आप पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।