Doctor Verified

कोशिश के बावजूद कुछ लोग मोटापा कम क्यों नहीं कर पाते? डॉक्टर से जानें कारण

Why are Some People Unable to Lose Weight despite Trying : कई लोग कोशिश करने के बाद भी मोटापा कम नहीं कर पाते हैं। आइए डॉक्टर से इसके पीछे की वजह जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कोशिश के बावजूद कुछ लोग मोटापा कम क्यों नहीं कर पाते? डॉक्टर से जानें कारण


Why are Some People Unable to Lose Weight despite Trying : खराब डाइट और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को ओबेसिटी यानी मोटापे का सामना करना पड़ता है। मोटापे के कारण लोगों की फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ को भी नुकसान होता है। जी हां, मोटापे के कारण लोगों का आत्मविश्वास कम हो जाता है, वह अपने लुक्स को लेकर असुरक्षित महसूस करते हैं। इससे मेंटल हेल्थ पर बुरा असर होता है। यही वजह है कि लोग मोटापे को कम करने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट और टिप्स को फॉलो करते हैं। मोटापे की समस्या से बचने के लिए लोग हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज के साथ स्ट्रिक्ट डाइट को भी फॉलो करते हैं। हालांकि, इतनी मेहनत के बाद भी मोटापा कम नहीं हो पाता है। क्या आप भी मोटापा कम करने की चाहत में कई तरह के हथकंडे अपना चुके हैं, फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल रहा है। ऐसे में आपको मोटापे से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में पता होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि लाख कोशिशों के बाद भी आपका मोटापा कम क्यों नहीं हो रहा है? इस बारे में हमने डॉ. सुदीप खन्ना, वरिष्ठ सलाहकार, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स (Dr Sudeep Khanna, Senior Consultant, Gastroenterology, Indraprastha Apollo Hospitals) से बात की है।

कोशिशों के बाद भी मोटापा कम क्यों नहीं होता है?- Why does Obesity Not Reducing Even after Trying

 OBESITY FACTORS

बता दें कि डाइट और एक्सरसाइज करने के बाद भी वजन नहीं घटने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि नींद का पूरा न होना, पोषक-तत्वों की कमी, जेनेटिक कारण और इस समस्या के पीछे कई वातावरण संबंधी कर्क भी शामिल होते हैं। आइए इस सवाल का जवाब डॉ. सुदीप खन्ना से विस्तार में जानते हैं:

जेनेटिक कारण

कई शोध से पता चलता है कि मोटापा कम होगा या नहीं, यह जीन पर भी निर्भर करता है। आमतौर पर हम सभी जानते हैं कि मोटापा शरीर में वसा (Fat) के जमने, मेटाबॉलिज्म प्रोसेस और भूख के संकेतों पर निर्भर करता है। हालांकि, अगर किसी व्यक्ति के परिवार में मोटापे का इतिहास रहा है, तो उसका मेटाबॉलिज्म अन्य लोगों के मुकाबले स्लो हो सकता है। इसके अलावा, शरीर में फैट ज्यादा स्टोर हो सकता है। इस जेनेटिक कारणों की वजह से व्यक्ति चाहते हुए भी वजन नहीं घटा पाता है।

इसे भी पढ़ें- क्या मोटापा सिर्फ खानपान से होता है या और भी हैं कारण? डॉक्टर से जानें

लाइफस्टाइल से जुड़े कारण

जैसा आप सभी जानते हैं कि मोटापे के पीछे एक बहुत बड़ी वजह लाइफस्टाइल को भी माना जा सकता है। ऐसे में डाइट, शारीरिक गतिविधि और नींद के पैटर्न का सही होना बहुत जरूरी होता है। अगर यह सभी चीजें सही होने के बाद भी आपका मोटापा कम नहीं हो पा रहा है, तो यह शरीर में हो रही पोषक-तत्वों की कमी हो सकती है। बता दें कि शरीर में जरूरी पोषक-तत्व जैसे विटामिन या खनिजों की कमी होने पर भी व्यक्ति का मोटापा कम नहीं हो पाता है। दरअसल, बॉडी में पोषक- तत्वों की कमी होने से वसा तेजी से जमा होने लगता है। ऐसे में मोटापा कम करना मुश्किल हो जाता है।  

अनहेल्दी गट और कोलन भी है वजह

कई लोगों को आंत और कोलन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। इस स्थिति में भी वह मोटापा कम नहीं कर पाते हैं। अगर आपका गट या कोलन अनहेल्दी है, तो शरीर में ढेर सारे टॉक्सिन्स और भोजन जैसी चीजें जमा होने लगती हैं। ऐसे में मोटापा कम नहीं हो पाता है।

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने की सोच रहे हैं तो खाना बंद कर दें ये 6 फल, इनसे बढ़ता है वजन

बता दें कि मोटापा जेनेटिक और वातावरणीय दोनों होता है। कई लोग चाहते हुए भी मोटापा कम नहीं कर पाते हैं। ऐसा ऊपर बताए कारणों की वजह से हो सकता है। अगर आप किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह ले सकते हैं।

Read Next

क्या वजन घटाने वाली दवा बंद करने के बाद दोबारा वजन बढ़ जाता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer