मुलेठी पाउडर खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका

Benefits Of Liquorice Powder For Women: मुलेठी पाउडर के इस्तेमाल से महिलाओं में कमजोरी दूर होने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मुलेठी पाउडर खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका


Benefits Of Liquorice Powder For Women: मुलेठी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका अक्सर इस्तेमाल गले की खराश, बंद गले को ठीक करने और सर्दी-जुकाम आदि में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके सेवन से महिलाओं के शरीर में कई तरह के फायदे हो सकते है। इसमें सोडियम, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट आदि पाए जाते हैं। ये तत्व महिलाओं के शरीर को एनर्जी देने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत रखते है। इसके इस्तेमाल से महिलाओं के शरीर में कमजोरी की समस्या भी दूर होती है। इस पाउडर के सेवन से पीरियड्स में होने वाला दर्द को दूर करने में भी मदद मिलती है और स्किन और बालों की भी कई समस्याएं दूर होती है। मुलेठी पाउडर को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए मुलेठी पाउडर के फायदे के बारे में।

पीरियड्स में फायदेमंद

मुलेठी पाउडर के सेवन से पीरियड्स में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है और अधिक रक्तस्त्राव की समस्या भी कम होती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच मुलेठी पाउडर को और चुटकी भर मिश्री को गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से आरम मिलेगा।

कमजोरी दूर करे

महिलाओं को अक्सर काम करने के चक्कर में अपने लिए बहुत कम समय मिलता है। जिस कारण उनको थकान होने के साथ कमजोरी की समस्या भी हो जाती है। ये समस्या होने पर इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच घी और 1 चम्मच शहद को गर्म दूध के साथ मिलाकर पिएं। ऐसा करने से कमजोरी दूर होने के साथ शरीर को ताकत मिलेगी।

mulethi

स्तनपात महिलाओं के लिए फायदेमंद

कई बार पोषक तत्वों की कमी और कमजोरी के कारण महिला में दूध का उत्पादन ठीक से नहीं हो पाता। जिस कारण बच्चे का पेट नहीं भरता है। इस समस्या को दूर करने के लिए महिलाएं 2 चम्मच मुलेठी पाउडर, 3 चम्मच शतावरी पाउडर और 2 ग्राम मिश्री को एक गिलास उबले दूध में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से दूध बढ़ेगा और बच्चे का पेट भी ठीक से भरेगा।

इसे भी पढ़ें- डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फल, पाचन-तंत्र को बनाते हैं मजबूत

बालों के लिए फायदेमंद

कई बार गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से और पोषक तत्वों की कमी से बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में मुलेठी को पाउडर को बालो में लगाने से झड़ने की समस्या दूर होने के साथ बाल मजबूत भी बनते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच मुलेठी पाउडर को 1 चम्मच गुनगुने नारियल तेल में मिलाएं। अब इस तेल को छानकर इससे बालों की मसाज करें। इस तेल से बाल मजबूत होगे।

स्किन के लिए फायदेमंद

मुलेठी पाउडर से स्किन की कई समस्याएं दूर होती है। इसको चेहरे पर लगाने से टैनिंग कम होने के साथ, दाग-धब्बे दूर होते हैं और स्किन भी ग्लोइंग बनती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच मुलेठी पाउडर में, 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच गुलाब जल को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से स्किन चमकदार बनेगी।

मुलेठी पाउडर के सेवन या इसे लगाने से महिलाओं को ये फायदे हो सकते है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें। चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

क्या महिलाएं रोजाना मल्टीविटामिन कैप्सूल ले सकती हैं ? जानें एक्सपर्ट की सलाह

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version