डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फल, पाचन-तंत्र को बनाते हैं मजबूत

Fruits To Add In Diet For Better Digestion: पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए डाइट में इन फलों को शामिल करें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फल, पाचन-तंत्र को बनाते हैं मजबूत

Fruits To Add In Diet For Better Digestion: पाचन तंत्र स्वस्थ रहने से हेल्दी रहने में मदद मिलती है। कई बार खाना ठीक से पचना नहीं है और अपच, बदहजमी की समस्या बनी रहती है। जिससे कई लोग खाना खाने से बचते है। जिस कारण  शरीर में कमजोरी आने के साथ शरीर को कई तरह के नुकसान भी होते है। वहीं कई बार ठीक से पेट साफ भी नहीं होता है। पेट साफ नहीं होने से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती है और मूड भी फ्रेश नहीं रहता। पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए कई तरह के चूर्ण का सेवन करते है। लेकिन इन चूर्ण को नियमित खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान होने के साथ इनकी आदत भी पड़ जाती है। ऐसे में पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए डाइट में कुछ फलों को शामिल कर सकते है। इन फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ करने के साथ पाचन तंत्र की अनेक समस्याओं को दूर करते है। आइए जानते हैं पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए कौन से फल खाने चाहिए।

पपीता

पोषक तत्वों से भरपूर पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन सी आदि पाए जाते है। इसके सेवन से पेट साफ होने के साथ कब्ज की समस्या नहीं होती है। ये पेट में होने वाली एसिडिटी को दूर करने के साथ अपच क भी दूर करता है।

अमरूद

अमरूद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर और विटामिन सी आदि। इसके सेवन से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है। खाना ठीक से पचता है और पेट में कब्ज की समस्या भी दूर होती है। अमरूद में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में ये वजन कम करने में भी मदद करता है।

apple

सेब

सेब शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी आदि पाए जाते है। इसके सेवन से शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकलते हैं और पेट भी स्वस्थ रहता है। इसको खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और गट हेल्थ मजबूत होती है।

इसे भी पढ़ें- पीसीओडी होने पर शरीर में दिख सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

कीवी

कीवी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही पेट के लिए हेल्दी भी होती है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से पेट ठीक से साफ होने के साथ कब्ज की समस्या भी दूर होती है। कीवी का खट्टा मीठा स्वाद खाना पचाने में मदद करता है।

संतरा

खट्टा मीठा संतरा पेट के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जाते है। जैसे इसमें सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, विटामिन बी6 और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से पेट में गैस और अपच की समस्या नहीं होती है और खाना भी ठीक से पचता है। ये इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।

पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए डाइट में इन फलों को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

काली मिर्च की चाय पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer