Symptoms Of Polycystic Ovarian Disease PCOD: पॉलिसिस्टिक ओवरी डिजीज यानि कि पीसीओडी महिलाओं में होने वाली परेशानी है। गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, हार्मोन का असंतुलन और स्ट्रेस की वजह से ये समस्या हो जाती है। महिलाओं में ये समस्या पीरियड्स में अनियमितता और कई प्रेगंनेसी में भी दिक्कत होने लगती है। कई महिलाएं पीसीओडी की समस्या को आम समझकर इसके लक्षणों को अवॉयड करती रहती है। जिससे ये समस्या बढ़ जाती और कई बार इसके लक्षणों को अवॉयड करने से बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ये समस्या होने पर चेहरे पर रोए और बाल भी उगने शुरू हो जाते है। समय पर इसका इलाज न कराने की वजह से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते है। आज हम आपको इस आर्टिकल में पीसीओडी की समस्या होने पर महिलाओं में क्या लक्षण नजर आ सकते हैं इस बारे में बताएंगे।
पीरियड्स अनियमित होना
कई बार पीसीओडी की समस्या होने पर पीरियड्स का डीले होना और कई बार पीरियड्स के दौरान हेवी ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। कई बार महिलाओं को पीसीओडी होने पर बिल्कुल पीरिड्स नहीं होते या होने पर काफी दर्द भी महसूस होता है।
चेहरे पर बाल उगना
पीसीओडी होने पर महिलाओं में ये लक्षण काफी आम है। इस दौरान महिला को चेहरे पर बाल और रूए भी उगने शुरू हो जाते है। ये बाल पीठ, पेट और छाती पर भी तेजी से कई बार उगते है। इस समस्या को हिर्सुटिज़्म भी कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें- दुबलेपन से हैं परेशान? वजन बढ़ाने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स
वजन तेजी से बढ़ता है
कई बार पीसीओडी की समस्या होने पर वजन भी तेजी से बढ़ना शुरू हो जाता है। कई बार वजन इतना ज्यादा हो जाता है कि महिलाओं में आत्मविश्ववास की कमी भी हो जाती है। इस समस्या से उबरने के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को रूटिन में शामिल करें।
बालों का झड़ना
महिलाओं में पीसीओडी की समस्या होने पर कई बार बिना किसी कारण के तेजी से बाल झड़ने शुरू हो जाते है। कई बार इतने ज्यादा बाल झड़ते है कि गंजेपन की समस्या भी शुरू हो जाती है। बाल झड़ने के साथ बाल काफी हल्के भी हो जाते है।
स्किन डार्क होना
महिलाओं में पीसीओडी होने पर स्किन डार्क होने जैसे लक्षण भी नजर आने लगते है। ये लक्षण हार्मोन असंतुलन के कारण हो जाते है। कई बार ये समस्या होने पर स्किन पर पैचेज की समस्या भी हो जाती है। डार्क स्किन की समस्या गर्दन पर, कमर में और स्तनों के नीचे भी हो सकती है।
पीसीओडी होने पर महिलाओं के शरीर में ये लक्षण नजर आ सकते है। इस समस्या को दूर करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और हेल्दी डाइट का सेवन करें। खुद को एक्टिव रखने की कोशिश करें। समस्या होने पर डॉक्टर को दिखा कर ही दवाई का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik