Symptoms Of PCOS In Women: महिलाओं में पीसीओएस की समस्या इन दिनों काफी देखने को मिल रही है। पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल, तनाव, अधिक वजन और हार्मोंन असंतुलन के कारण महिलाओं को पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) की समस्या हो जाती है। ये समस्या होने पर महिला को कंसीव करने में दिक्कत आने के साथ वजन तेजी से बढ़ता है, अनियमित मासिक धर्म और हेयरफॉल भी होता है। पीसीओएस होने पर महिला काफी परेशान रहने के साथ कई बार चेहरे पर अनचाहे बाल और पिंपल्स की समस्या भी बढ़ जाती है। पीसीओएस होने पर महिलाओं में पुरुष हार्मोन के स्तर में वृद्धि हो जाती है। जिस कारण महिला को ओव्यूलेशन में परेशानी हो सकती है। पीसीओएस होने पर महिलाओं को कई प्रकार के अलग तरह के लक्षण भी नजर आते हैं, जिस कारण कई बार पता करना मुश्किल हो जाता है कि पीसीओएस की समस्या हो गई है। Dr. Zainab Contractor HOMEOPATHY Hormones & Fertility Specialist "Excellent Contribution in Women Health & Fertility" ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह महिलाओं में पीसीओएस होने पर अलग तरह के लक्षण के बारे में बता रही हैं।
1. ज्यादा पसीना आना
महिलाओं में पीसीओएस होने पर ज्यादा पसीना होने की समस्या हो जाती है। कई बार बिना एक्सरसाइज या नॉर्मल मौसम होने के बाद भी पसीना आने की समस्या कई गुना बढ़ जाती है। इस तरह के लक्षण होने पर महिलाओं को डॉक्टर को अवश्य दिखाना चाहिए। कई बार ज्याजा पसीना आने के कारण शर्मिंदी की वजह भी बनती है।
View this post on Instagram
2. एनर्जी का कम होना
महिलाओं में पीसीओएस होने पर कई बार हर समय थकान बनी रहती है, जिससे दिनभर शरीर में एनर्जी का अभाव रहता है और किसी काम करने में मन नहीं लगता है। इस समस्या का कारण खराब क्वालिटी की नींद और कम नींद लेने की वजह से हो सकता है।
3. माइग्रेन
पीसीओएस होने पर कई बार महिलाओं को माइग्रेन की समस्या भी हो जाती है। अचानक से हार्मोंन का लेवल बढ़ जाने के कारण सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या कई गुना बढ़ सकती है। इससे राहत पाने के लिए महिलाओं को तनाव का स्तर कम रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं में यौन संचारित संक्रमण (STIs) होने पर नजर आते हैं ये 6 लक्षण, न करें नजरअंदाज
4. वजाइना में यीस्ट इंफेक्शन
महिलाओं में पीसीओएस होने पर वजाइना में यीस्ट इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है। इस कारण महिलाओं को वजाइना में खुजली होने के साथ व्हाइट डिस्चार्ज और दानों की समस्या हो सकती हैं। इस समय महिलाओं को पर्सनल हाइजीन का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए।
महिलाओं में पीसीओएस होने पर ये अलग तरह के लक्षण भी दिखाई दें सकते हैं। हालांकि, इस तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
All Image Credit- Freepik