Signs of Poor Female Egg Quality- आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट, शारीरिक गतिविधियों में कमी और कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण महिलाओं में बांझपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। महिलाओं में बांझपन की कमी उनके माता-पिता बनने में परेशानी का कारण बनता है। महिलाओं में इनफर्टिलिटी के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें अंडों की गुणवत्ता में कमी एक अहम कारण है। महिलाओं को कंसीव करने के लिए अंडे की अच्छी क्वालिटी होना बेहद जरूरी है। लेकिन कई महिलाएं अंडे की गुणवत्ता में कमी के कारण बांझपन (Infertility Due To Poor Egg Quality) की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में राज होम्योपैथिक क्लिनिक (पुणे) की हार्मोन एवं फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. जैनब ताजिर ( Dr. Zainab Tajir, Hormone and Fertility Specialist, Raj Homeopathic Clinic, Pune) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके महिलाओं के शरीर में अंडे की गुणवत्ता में कमी आने के कुछ लक्षणों के बारे में बताया है।
महिलाओं में अंडे की गुणवत्ता कम होने के क्या लक्षण हैं? - What Are The Signs Of Low Egg Quality in Women in Hindi?
1. कम प्रोजेस्टेरोन - Low Progesterone
महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन का स्तर ओव्यूलेशन के बाद बढ़ता है और यह कंसीव करने के लिए एक अहम हार्मोन है। ओव्यूलेशन के 7 दिन बाद प्रोजेस्टेरोन का कम लेवल होना इस बात का संकेत है कि आपके अंडे की गुणवत्ता कम है या आपका ओव्यूलेशन ठीक से नहीं हो रहा है।
2. ल्यूटियल फेज डिफेक्ट - Luteal Phase Defect
ओव्यूलेशन के बाद हमारे शरीर को फर्टिलाइजेशन और इंप्लांटेशन के लिए 10 से 15 दिनों की जरूरत होती है। ऐसे में ल्यूटियल फेज डिफेक्ट (एलपीडी) एक फर्टिलिटी कंडीशन (Fertility Condition) है, महिलाओं के लिए गर्भधारण करना मुश्किल बना सकता है।
इसे भी पढ़ें- महिलाएं फर्टिलिटी की जांच के लिए कौन से टेस्ट करवाएं? डॉक्टर से जानें
3. बार-बार मिसकैरेज होना - Recurrent Miscarriages
बार-बार गर्भपात अंडे की गुणवत्ता में कमी का संकेत हो सकता है, क्योंकि अंडे में क्रोमोसोमल असामान्यताएं (Chromosomal Abnormalities) गर्भपात का एक आम कारण है।
4. अनियमित ओव्यूलेशन - Infrequent Ovulation
अगर आपका ओव्यूलेशन सही तरह से नहीं होता है तो इसके कारण भी महिलाओं के अंडे की क्वालिटी में गिरावट आ सकती है। ऐसे में अनियमित या कम ओव्यूलेशन हार्मोनल असंतुलन या अंडे की गुणवत्ता में गिरावट का संकेत हो सकता है।
View this post on Instagram
5. उम्र से जुड़े कारक - Age Related
महिला की ज्यादा उम्र अक्सर अंडे की गुणवत्ता और मात्रा में कमी से का कारण बन सकता है, जिससे महिलाओं में बांझपन और मिसकैरज का खतरा बढ़ जाता है और महिलाओं के अंडे की क्वालिटी में कमी आ सकता है।
Image Credit- Freepik