Doctor Verified

35 साल की उम्र के बाद महिलाएं अंडे की गुणवत्ता में सुधार कैसे करें? डॉक्टर से जानें

How To Increase Egg Quality After 35 in Hindi: उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं की फर्टिलिटी भी कम होने लगती है,  जिस कारण कंसीव करने में मुश्किल हो सकती है। तो आइए जानते हैं 35 की उम्र के बाद अंडे की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए क्या करें? 
  • SHARE
  • FOLLOW
35 साल की उम्र के बाद महिलाएं अंडे की गुणवत्ता में सुधार कैसे करें? डॉक्टर से जानें


How To Increase Egg Quality After 35 in Hindi: उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं का प्रजनन स्वास्थ्य भी प्रभावित होने लगता है। ऐसे में आज के समय में अधिकतर महिलाएं बच्चे की जिम्मेदारी उठाने से पहले अपने पैरों पर खड़े होने की चाह रखती हैं और अपने करियर पर फोकस करती है। इसलिए, आज के दौर में कपल्स बेबी प्लान करते हैं, ताकि जब वे बच्चे कि जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हो जाए या अपने सपने को पूरा कर लें, तब फैमिली को आगे बढ़ाने के बारे में सोचें। हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं की फर्टिलिटी भी कम हो जाती है, क्योंकि अंडे की गुणवत्ता कम हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी 35 की उम्र के बाद कंसीव करने (Can you improve egg quality at 35) की प्लानिंग कर रही हैं और अपने अंडे की क्वालिटी को बेहतर रखना चाहती हैं तो आइए दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से जानते हैं कि 35 साल की उम्र के बाद अंडे की गुणवत्ता कैसे सुधारें? (how to improve egg quality after 35 naturally)

35 के बाद अंडे की गुणवत्ता कैसे बढ़ाएं? - How To Increase Egg Quality After 35 in Hindi?

गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा के अनुसार, “उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के अंडे की गुणवत्ता और मात्रा पर असर पड़ता है, खासकर 35 की उम्र के बाद। ऐसे में अगर आप 35 की उम्र के बाद कंसीव करना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।”

1. ओव्यूलेशन को ट्रैक करें

35 की उम्र के बाद महिलाओं में अंडे की गुणवत्ता कम होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं अपने अंडाणु की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ओव्यूलेशन को नियमित तौर पर ट्रैक करें। ओव्यूलेशन के दौरान महिलाओं के कंसीव करने की संभावना ज्यादा होती है। इसके लिए आप बेसल बॉडी टेम्परेचर माप सकती है या अपने पीरियड साइकिल पर फोकस कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में अंडे की क्वालिटी बढ़ा सकती हैं ये 10 आदतें, आज ही बनाएं जीवन का हिस्सा

2. फर्टिलिटी-फ्रेंडली डाइट लें

फर्टिलिटी को बेहतर रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने खानपान पर फोकस करें। हेल्दी डाइट एग की गुणवत्ता को सुधारने में मदद करता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, साबुत अनाज, और अच्छे फैट्स शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, फोलिक एसिड, विटामिन D, और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स भी महिलाओं में अंडे की गुणवत्ता को बेहतर रखने में फायदेमंद होते हैं।

3. फोलिक एसिड का सेवन

फोलिक एसिड का सेवन महिलाओं को कंसीव करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फोलिक एसिड आपके अंडाणु की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद करता है और प्रेग्नेंसी के दौरान भ्रूण के विकास में भी मदद करता है। इसलिए, 35 की उम्र के बाद हेल्दी प्रेग्नेंसी और कंसीव करने के लिए आप अपने डॉक्टर की सलाह पर फोलिक एसिड सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं।

4. केमिकल और प्लास्टिक्स से दूरी

केमिकल और प्लास्टिक्स के ज्यादा कनेक्ट रहने के कारण भी आपके फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है। इसलिए, अगर आप 35 की उम्र के बाद कंसीव करने के बारे में सोच रही हैं तो केमिकल औऱ प्लास्टिक के संपर्क में ज्यादा रहने से बचें, क्योंकि ये अंडे की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं।

How To Increase Egg Quality After 35

5. स्मोकिंग और वेपिंग न करना

स्मोकिंग और वेपिंग का इस्तेमाल महिलाओं के फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे अंडाणु की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इसलिए, अगर आप देरी से कंसीव करने के बारे में सोच रही हैं तो स्मोकिंग और वेपिंग करना छोड़ने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें: शुक्राणु और अंडे की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स, फर्टिलिटी में होगा सुधार

6. तनाव कम करने की कोशिश करें

बहुत ज्यादा तनाव लेने के कारण भी महिलाओं का प्रजनन स्वास्थ्य प्रभावित होता है। ऐसे में आप तनाव को कम करने के लिए योग, मेडिटेशन और गहरी सांस लेने जैसी तकनीकों का नियमित अभ्यास कर सकते हैं, इससे हार्मोन्स को संतुलित रखने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिलती है।

7. हेल्दी वेट बनाए रखें

ज्यादा या कम वजन होने के कारण भी आपके अंडाणु की गुणवत्त प्रभावित हो सकती है। ऐसे में 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने की प्लानिंग करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी है कि वे हेल्दी वेट मेंटेन रखें। इसके लिए सही बॉडी मास इंडेक्स बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि ये हार्मोन को संतुलित रखता है।

8. नियमित व्यायाम करें

एक्सरसाइज करने से आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्त्य बेहतर रहता है। इतना ही नहीं, फर्टिलिटी को बेहतर रखने में भी एक्सरसाइज अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि इससे आपके शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर रहता है और अंडाणु के विकास को बढ़ावा मिलता है। लेकिन, एक्सरसाइज भी आपको सीमित मात्रा में करने की जरूरत है, क्योंकि ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी भी आपके प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

निष्कर्ष

35 की उम्र के बाद अंडे की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करें और किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या पीरियड्स के दौरान रस्सी कूद सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer