Expert

शुक्राणु और अंडे की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स, फर्टिलिटी में होगा सुधार

पेरेंट्स बनने के लिए शरीर में स्पर्म और अंडों की अच्छी क्वलिटी होना जरूरी है। स्पर्म और अंडे की संख्या बढ़ाने के लिए इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शुक्राणु और अंडे की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स, फर्टिलिटी में होगा सुधार


आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों के कारण महिला और पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ती जा रही है। गलत खानपान की आदतें महिला और पुरुष दोनों के स्पर्म और अंडों की गुणवत्ता को गिरा रहे हैं, जिसके कारण महिलाओं का कंसीव करना मुश्किल हो गया है। प्रेग्नेंट होने के लिए महिलाओं में अंडे की गुणवत्ता और पुरुषों में हेल्दी स्पर्म काउंट का होना बहुत जरूरी है। दोनों में से किसी के भी स्पर्म (Low Sperm Count) या अंडे की संख्या में कमी या खराब क्वालिटी के कारण महिलाओं को कंसीव करने में समस्या आती है। जबकि कई बार कंसीव करने के बाद महिलाएं मिसकैरेज का सामना करती हैं। आइए न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर से जानते हैं 

शुक्राणु और अंडे की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए क्या खाएं? 

1. अखरोट

अकरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो स्पर्म की गुणवत्ता और गतिशीलता में सुधार करने में मदद कर सकता है। 

2. कद्दू के बीज

कद्दू के बीज जिंक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने और शुक्राणु उत्पादन को बढ़ावा देते हैं।

3. पत्तेदार साग 

हरी पत्तेदार सब्जियां और साग में फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शुक्राणु स्वास्थ्य और अडों में होने वाली असामान्यताओं को कम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

4. जामुन 

जामुन एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होते हैं, जो शुक्राणु और अंडों को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

5. अनार 

अनार का सेवन करने से ब्लड फ्लो में सुधार होता है और यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। 

इसे भी पढ़ें: Fertility Diet: पिता बनना है तो डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार

6. गाजर 

गाजर बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है, जो स्पर्म की गतिशीलता और समग्र प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करता है।

7. डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में एल-आर्जिनिन होता है, जो शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

8. चिया सीड्स

चिया के बीज ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो महिला और पुरुष दोनों के प्रजनन क्षमता पर सकारात्मक असर डालता है और शुक्राणु की गुणवत्ता के लिए फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: कंसीव करने में आ रही है परेशानी, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव

9. एवोकाडो 

एवोकाडो विटामिन ई और स्वस्थ फेट से भरपूर होता है, जो स्पर्म की गतिशीलता और अंडों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Juhi Kapoor (@thejuhikapoor)

इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने से आप स्पर्म और अंडों की संख्या और गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं और फर्टिलिटी को बढ़ा सकते हैं। 

Image Credit: Freepik 

 

Read Next

मानसून में अदरक की चाय पीने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, आज से ही करें डाइट में शामिल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version