Doctor Verified

क्या पीरियड्स के दौरान रस्सी कूद सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके फायदे-नुकसान

Can We Do Skipping During Periods In Hindi: पीरियड्स के दौरान स्किपिंग करने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन, अपने शरीर की जरूरतों को समझना आवश्यक है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीरियड्स के दौरान रस्सी कूद सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके फायदे-नुकसान


Is Skipping Good During Periods In Hindi: स्किपिंग या रस्सी कूदना अच्छी एक्सरसाइजों में से एक मानी जाती है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ मौजूद हैं। जैसे जो लोग नियमित रूप से स्किपिंग करते हैं, उनका हार्ट हेल्थ सही रहता है, बॉडी बैलेंसिंग में सुधार होता है और कैलोरी भी बर्न होती है। इससे वजन का संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलती है। वहीं, अगर पीरियड्स की बात करें, तो इन दिनों भी लाइट एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से ब्लड फ्लो में सुधार होता है, जिससे पीरियड्स क्रैंप्स दूर होते हैं, मूड एन्हैंस होता है और ओवर ऑल हेल्थ के लिए भी इसे सही माना जाता है। साथ ही, पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है और एक्सरसाइज की मदद से हार्मोनल उतार-चढ़ाव को भी बैलेंस करने में मदद मिलती है। यहां यह जान लेना आवश्कय है कि क्या पीरियड्स के दौरान स्किपिंग भी की जा सकती है? क्या इसके फायदे होते हैं या किसी तरह का नुकसान भी झेलना पड़ता है? आइए, जानते हैं वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से। (Kya Period Me Rassi Kudna Chahiye)

क्या पीरियड्स के दौरान स्किपिंग करना सेफ होता है?- Is It Ok To Do Skipping During Periods In Hindi

can you do skipping during periods 1 (1)

यह बात हम सभी जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना अच्छा है। लेकिन, जहां तक सवाल पीरियड्स में स्किपिंग करने का है, तो इस बारे में डॉक्टर सलाह देते हैं, ‘पीरियड्स में आपको किस तरह की एक्सरसाइज करनी चाहिए, यह आपके शरीर की जरूरतों पर निर्भर करता है। यूं, तो पीरियड्स में स्किपिंग करना सुरक्षित होता है। इसमें किसी तरह की दिक्कत नहीं है। लेकिन, अगर आपकी बॉडी इसे सपोर्ट न करे यानी पीरियड्स में स्किपिंग करने की वजह से आपके पीरियड्स क्रैंप्स ट्रिगर हो रहे हैं या आपको असहजता हो रही है, तो ऐसे में स्किपिंग करने से बचना चाहिए। अगर आप पीरियड्स के दौरान स्किपिंग करना चाहते हैं, तो अच्छा होगा कि इसकी शुरुआती धीमी करें। इसकी इंटेंसिटी को आप अपनी जरूरत के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं। कुल मिलाकर, कहा जा सकता है कि पीरियड्स के दौरान स्किपिंग करना चाहिए या नहीं, यह आप अपने शरीर की जरूरत के अनुसार तय करें। दिक्कत हो, तो लाइट एक्सरसाइज को ही महत्व दें।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान स्विमिंग करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और जरूरी सावधानियां

पीरियड्स में स्किपिंग करने के फायदे

  1. पीरियड्स में स्किपिंग करने से मूड एन्हैंस हो सकता है।
  2. पीरियड्स में स्किपिंग की मदद से पीरियड क्रैंप्स में कमी आती है।
  3. पीरियड्स में नियमित रूप से स्किपिंग करने की वजह से ओवर ऑल हेल्थ में भी सुधार होता है।

पीरियड्स में स्किपिंग करने के नुकसान

वैसे तो पीरियड्स में स्किपिंग करने के कोई गंभीर नुकसान नहीं होते हैं। हां, अगर कोई हाई इंटेंसिटी के साथ स्किपिंग करता है, तो उनकी ब्लीडिंग फ्लो पर असर पड़ सकता है। वहीं, अगर पीरियड्स के दौरान तीव्र दर्द हो रहा है, तो तकलीफ और भी बढ़ सकती है। इसलिए, पीरियड्स में सहज महसूस न करें, तो स्किपिंग न करें।

पीरियड्स में कब स्किपिंग न करें

अगर किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने में आपको दिक्कत हो रही है, पीरियड्स पेन बहुत ज्यादा हो रहा है, तो ऐसे में स्किपिंग करने से बचें। इसी तरह, अगर कमजोरी लग रही है और स्किपिंग के दौरान असहजता हो रही है, तो भी स्किपिंग करना सही विकल्प नहीं है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

महिलाओं में प्रीमैच्योर ओवेरियन फेलियर के क्या कारण होते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer