
Side Effects Of Doing Sex During Periods In Hindi: पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाएं यौन संबंध बनाने से बचती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस दौरान कई महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होती है, पीरियड क्रैंप्स होते हैं, पीठ दर्द होता है और कई महिलाओं के पेट में काफी ज्याद ऐंठन भी होती है। इस तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण महिलाओं में सेक्सुअल रिलेशनशिप के प्रति रुचि नहीं रह जाती है। हालांकि, विशेषज्ञों की मानें, तो अगर महिला सहज है, तो वे पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बना सकती हैं। इससे पीरियड क्रैंप्स से राहत मिलती है और मूड भी एन्हैंस होता है। इसके बावजूद, पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसा क्यों? इस बारे में जानने के लिए हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की। (Periods Me Sex Karne Ke Nuksan)
पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाने के नुकसान- Side Effects Of Doing Sex During Periods In Hindi

एसटीआई का रिस्क
पीरियड्स में ब्लीडिंग होती है और ब्लड किसी भी तरह के संक्रमण को आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचा सकता है। विशेषज्ञ हमेशा यह सलाह देते हैं कि कंडोम के साथ ही यौन संबंध बनाना चाहिए। लेकिन, पीरियड्स के दौरान किसी भी तरह के सुक्रमण से बचना है, तो यौन संबंध बनाना सुरक्षित नहीं होता है। खासकर, अगर पार्टनर को किसी तरह का संक्रमण है, एसटीआई है, तो ऐसे व्यक्ति के साथ दूरी बनाना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स किया जा सकता है, जानिए एक्सपर्ट की राय
यीस्ट इंफेक्शन

क्या आप जानते हैं कि पीरियड्स के दौरन यौन संबंध बनाने से यीस्ट इंफेक्शन का रिस्क भी बढ़ जाता है। वैसे भी इस दौरान ज्यादातर महिलाएं सही तरह से हाइजीन का ध्यान नहीं रखती हैं। ऐसे में उन्हें इचिंग, पेशाब के दौरन जलन, रैशेज और दाने हो जाते हैं। इस अवस्था में यौन संबंध स्थापित करने में यीस्ट इंफेक्शन का रिस्क बढ़ सकता है।
हैवी ब्लीडिंग
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाने से ब्लीडिंग हैवी हो सकती है और यह पीरियड लंबी चल सकती है। हालांकि, यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि महिलाओं को पीरियड्स में ब्लीडिंग हैवी क्यों हो रही है। लेकिन, एक्सपर्ट्स का कहना है कि पीरियड्स के पहले और आखिरी दिन में शारीरिक संबंध बनाने से ब्लीडिंग पर असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें : अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 अच्छी आदतें
दर्द बढ़ना
हालांकि, अब तक तमाम एक्सपर्ट यही कहते हैं कि पीरिय्स के दौरान यौन संबंध बनाने से इससे संबंधित दर्द और ऐंठन में कमी आती है। यहां तक कि पीरियड्स में यौन संबंध बनाने से मूड बेहतर होता है। लेकिन, सब मामलों में ऐसा हो, यह जरूरी नहीं है। कई महिलाओं में पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से दर्द बढ़ जाता है। ऐसा हार्मोनल बदलाव के कारण हो सकता है।
डॉक्टर की सलाह
पीरियड्स में यौन संबंध बनाना चाहते हैं, तो हाइजीन का पूरा ध्यान रखें। अगर महिला असहज और उन्हें दर्द अधिक हो रहा है, तो पीरियड्स में यौन संबंध स्थापित न करें। वहीं, अगर महिलाओं को योनि में इचिंग, इरिटेशन, जलन जैसी दिक्कतें हैं, तो भी यौन संबंध बनान से बचना चाहिए।
All Image Credit: Freepik
FAQ
- पीरियड में रात में संबंध बनाने से क्या होता है?पीरियड्स में संबंध बनाने से कई लाभ हो सकते हैं, जैसे पीरियड क्रैंप्स दूर होते हैं, ऐंठन में कमी आती है और इंटीमेसी भी बढ़ती है। हालांकि, पीरियड्स में संबंध बनाने के कुछ रिस्क भी हैं, जैसे एसटीआई का जोखिम अधिक होता है और कंसीव करने संभावना इस समय भी बनी रहती है।
- क्या पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित है?पीरियड्स के दौरान फिजिकल रिलेशन बनाना महिलाओं के लिए लाभकारी हो सकता है। जैसे उनके पेट दर्द में कमी आएगी, मूड स्विंग की परेशानी कमी होती है। साथ ही फिजिकल पेन से भी राहत मिलती है। लेकिन, पीरियड्स में हाइजीन का ध्यान रखते हुए कंडोम के साथ ही यौन संबंध स्थापित करना चाहिए।
- पीरियड में संबंध बनाने से क्या प्रेग्नेंट हो सकते हैं?पीरियड में यौन संबंध बनाने से महिला द्वारा कंसीव किए जाने की संभावना कम होती है। लेकिन, ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि महिलाएं इस दौरान प्रेग्नेंसी नहीं हो सकती हैं। हालांकि, कंसीव करने के लिए महिलाओं को ओव्यूलेशन पीरियड में यौन संबंध बनाना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version