Is It Safe To Have Sex With Urinary Tract Infection in Hindi:कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में कई बार शारीरिक संबंध नहीं बनाने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर शारीरिक संबंध बनाना आपके लिए ठीक हो सकता है, लेकिन कई बार कुछ समस्याओं में ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। कुछ लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) होने पर शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित होता है या नहीं?
अगर आपके मन मे भी यह संदेह रहता है तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आज हम जानेंगे कि यूटीआई होने पर सेक्स करना सेफ होता है या नहीं? यूटीआई मूत्रमार्ग में होने वाला एक प्रकार का संक्रमण है, जिसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने Dr Shehla Jamal, Sr. Consultant - Obs and Gynaecology, Sarvodaya Hospital Gr noida west से बातचीत की।
क्या UTI होने पर शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित है?
डॉक्टर के मुताबिक कुछ ऐसी शारीरिक स्थितियां और समस्याएं ऐसी होती हैं, जिनमें शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करना चाहिए। इनमें से एक है यूटीआई, इस समस्या के होने पर भी शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करना जरूरी होता है। आमतौर पर यूटीआई में सेक्स न किया जाए तो यह ज्यादा ठीक है।
ऐसे में इंफेक्शन को जोखिम और बढ़ सकता है। इस स्थिति में सेक्स करने से यूटीआई की स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है और इंफेक्शन बढ़ सका है। यूटीआई में शारीरिक संबंध बनाने से प्रभावित हिस्से पर और ज्यादा बैक्टीरिया लग सकते हैं।
UTI में सेक्स करने के नुकसान
- अगर आप यूटीआई होने पर शारीरिक संबंध बनाते हैं तो ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- यूटीआई होने पर आपको जलन, बार-बार पेशान आना और दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- ऐसे में सेक्स करने से आपको नया इंफेक्शन होने के साथ ही किडनी से जुड़ी समस्याओं का भी खतरा बढ़ सकता है।
- इससे आपके यूरिनरी ट्रैक्ट में कई बार कुछ समस्याएं भी देखी जा सकती हैं।
- इससे आपकी किडनी पर जोर पड़ने के साथ ही साथ कई बार सेक्स करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
- यूटीआई में शारीरिक संबंध बनाने पर इंफेक्शन एक से दूसरे पार्टनर में भी फैल सकता है।
- ऐसे में कुछ मामलों में आपकी सेक्स करने की इच्छा में भी कमी देखी जा सकती है।
इसे भी पढ़ें - क्या यौन संचारित बीमारियों (STDs) के कारण UTI हो सकता है? जानें डॉक्टर से
कब नहीं बनाना चाहिए शारीरिक संबंध?
- शारीरिक संबंध बनाने से कुछ स्थितियों में आपको परहेज करना चाहिए।
- सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STI) होने पर आपको शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए।
- प्रेग्नेंसी में कई बार शारीरिक संबंध बनाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- अगर आपने हाल ही में किसी बीमारी की सर्जरी कराई है तो ऐसे में शारीरिक संबंध बनाना हानिकारक हो सकता है।
- अगर आप फीजिकली और मेंटली फिट नहीं हैं या बीमार हैं तो ऐसे में सेक्स करने से बचें।
- अगर महिलाओं को वेजाइना से या प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या हो तो ऐसे में सेक्स करने से बचें।
- अगर डॉक्टर ने आपको किसी बीमारी के चलते सेक्स करने से रोका हो तो ऐसे में डॉक्टर की बात मानें।
FAQ
यूटीआई होने पर क्या नहीं करना चाहिए?
यूटीआई होने पर आप लोगों को अपना लाइफस्टाइल सुधारना चाहिए। ऐसे में आपको कैफीन वाले पेय पदार्थ, शराब, मसालेदार भोजन करने से परहेज करना जरूरी है।यूटीआई को ठीक करने के लिए क्या करें?
मूत्रमार्ग के संक्रमण (यूटीआई) को पूरी तरह से ठीक करने के लिए डॉक्टर आपको एंटीबायोटिक्स दे सकते हैं। ऐसे में आपको बिना देर किए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।UTI का मुख्य कारण क्या है?
UTI होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर आप असुरक्षित रूप से शारीरिक संबंध बनाते हैं तो ऐसे में यूटीआई की समस्या हो सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version