क्या डेंगू स्ट्रोक का कारण बन सकता है? डॉक्टर से जानें दोनों में संबंध

Can Dengue Cause Stroke: कुछ लोगों का मानना है कि डेंगू होने पर स्ट्रोक की समस्या भी हो सकती है। आइये डॉक्टर से जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डेंगू स्ट्रोक का कारण बन सकता है? डॉक्टर से जानें दोनों में संबंध


Can Dengue Cause Stroke: बारिश के साथ ही डेंगू के मामलों में तेजी देखी जा रही है। अगल-अलग राज्यों में डेंगू से पीड़ित लोग अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। डेंगू मच्छर के काटने से होने वाली एक समस्या है, जिसमें शरीर में प्लेटलेट्स कम होने के साथ ही बॉडी पेन और मांसपेशियों में दर्द होता है। लेकिन डेंगू से संक्रमित होने के बाद कुछ लोगों में तरह-तरह की समस्याएं देखी जाती हैं। इस विषय पर अधिक जानकारी पाने के लिए हमने शारदा हॉस्पिटल के जनरल मेडीसिन के प्रोफेसर और एचओडी डॉ. आदेश के. गड़पायले से बातचीत की। आइये उनसे जानते हैं इसके बारे में। 

क्या डेंगू होने पर स्ट्रोक हो सकता है? 

डॉ. गड़पायले की मानें तो डेंगू होने पर कुछ मरीजों को मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं जैसे कंफ्यूजन, भूलने की आदत और मानसिक रूप से सक्रिय रहने जैसी समस्या हो सकती है। साल 2018 में जीएवीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा की गई एक स्टडी के मुताबिक डेंगू होने से आपकी मेंटल हेल्थ पर भी प्रभाव पड़ता है। अगर स्ट्रोक की बात करें तो अगर आपको डेंगू के गंभीर लक्षण दिख रहे हैं तो कुछ मामलों में यह स्ट्रोक आने का कारण भी बन सकता है। हालांकि, ऐसा बहुत कम मामलों में ही देखा जाता है। 

डेंगू होने पर मेंटल हेल्थ पर कैसे प्रभाव पड़ता है? 

डेंगू और मेंटल हेल्थ के बीच आपस में सीधा संबंध है। डेंगू होने पर मरीज को कई बार असहजता महसूस होती है साथ ही साथ कमजोरी, सुस्ती और थकान महसूस होती है। इसके चलते लोगों को एंग्जाइटी और डिप्रेशन हो सकता है। डेंगू होने पर सीधा आपको सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। 

इसे भी पढ़ें - Dry Mouth in Dengue: क्या डेंगू में मुंह सूख जाता है? जानें इसका कारण और बचाव के तरीके

डेंगू से जल्दी रिकवर होने के लिए क्या करें? 

  • डेंगू से जल्दी रिकवर होने के लिए आपको तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी, पपीते का रस और नींबू पानी आदि पी सकते हैं। 
  • इसके लिए आप ब्रोकली, पालक और फलों आदि का सेवन कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आपको खुद इलाज करने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

Read Next

पीठ के ऊपरी ह‍िस्‍से में दर्द का कारण थायराइड तो नहीं? डॉक्‍टर से जानें दोनों के बीच का संबंध

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version