Doctor Verified

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में नहीं बनाना चाहिए यौन संबंध, डॉक्टर से जानें कारण

Sex In First Trimester In Hindi: प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में यौन संबंध बनाने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, अगर महिला को किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है, तो उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में नहीं बनाना चाहिए यौन संबंध, डॉक्टर से जानें कारण


Why Sex Should Be Avoided In First Trimester In Hindi: विशेषज्ञों की मानें, तो प्रेग्नेंसी के दौरान यौन संबंध बनाने में कोई बुराई नहीं है। इसके उलट, प्रेग्नेंसी में यौन संबंध बनाना महिला के लिए लाभकारी हाता है। अगर गर्भावस्था के दौरान महिला को किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं है, तो वे अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर सकती हैं। इससे कई फायदे मिलते हैं, जैसे इस दौरान होने वाले पीठ दर्द से आराम मिलता है, बॉडी रिलैक्स होती है और मूड भी बेहतर होता है। यहां तक कि यौन संबंध बनाने से गर्भवती महिला को बेहतर नींद भी आती है। इस तरह देखा जाए, तो गर्भावस्था में सेक्स करना फायदेमंद होता है। हालांकि, डॉक्टर सलाह देते हैं कि गर्भवती महिला के लिए दूसरी तिमाही में सेक्स करना लाभकारी होता है। तो यहां यह जान लेना आवश्यक है कि क्या पहली तिमाही में यौन संबंध बनाना नुकसानदायक होता है? आखिर डॉक्टर गर्भवती महिला को पहली तिमाही में सेक्स करने से क्यों मना करते हैं? आइए, जानते हैं दावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से- (First Trimester Me Sex Kar Sakte hai))

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही क्यों नहीं बनाना चाहिए यौन संबंध?- Is It Safe To Sex During First Trimester In Hindi

why sex should be avoided in first trimester 01 (3)

आमतौर पर प्रेग्नेंसी में यौन संबंध बनाना सुरक्षित होता है। खासकर, दूसरी तिमाही को इसके लिए बेस्ट माना जाता है। लेकिन, पहली तिमाही में सेक्स (Kya First Trimester Me Sex Kar Sakte Hai) करने से बचना चाहिए। सवाल है, क्यों? डॉक्टर की मानें, वैसे तो पहली तिमाही में भी सेक्स करने में कोई दिक्कत नहीं है। अगर महिला सहज है, स्वास्थ्य सही है, तो वह इस दौरान भी यौन संबंध स्थापित कर सकती हैं। इसके बावजूद, यह सलाह दी जाती है कि उन्हें इस दौरान यौन स्थापित करने से बचना चाहिए। डॉक्टर इसे समझाते हुए कहते हैं, "पहली तिमाही में यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए, अगर महिला को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या है। असल में, गर्भावस्था की पहली तिमाही में महिला को ब्लीडिंग, वजाइनल इंफेक्शन आदि का रिस्क अधिक होता है। वहीं, अगर महिला को लो-लाइंग प्लेसेंटा, एमनियोटिक फ्लूइड का लीक होना या हैवी ब्लीडिंग होने जैसी समस्या हो, तो उन्हें यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। इसका गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।" डॉक्टर आगे कहते हैं कि अगर किसी महिला का पहले गर्भपात हुआ हो या लो बर्थ की हिस्ट्री है, तो यह भी सही संकेत नहीं है। इस स्थिति में भी पहली तिमाही में यौन संबंध बनाना सही नहीं है।"

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में सेक्स करने से मिसकैरेज (गर्भपात) का खतरा बढ़ता है? समझें डॉक्टर से

पहली तिमाही में यौन संबंध बनाने के नुकसान

  1. कई बार यौन संबंध बनाने के कारण महिला को वजाइनल ब्लीडिंग हो सकती है। यह सही नहीं है। ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी के दौरान सर्विक्स में मौजूद ब्लड वेसल्स काफी नाजुक हो सकती हैं। ऐसे में ब्लीडिंग का रिस्क रहता है।
  2. कई बार प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में यौन संबंध बनाने पर कमर के निचले हिस्से में दर्द होने लगता है। यह दर्द बिल्कुल क्रैंप जैसा महसूस हो सकता है।
  3. प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिला के शरीर में काफी ज्यादा हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में यौन संबंध बनाने पर महिला की असहजता बढ़ सकती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान म्यूजिक सुनना कैसे है शिशु के लिए फायदेमंद? जानें डॉक्टर से

Disclaimer