Doctor Verified

प्रेग्नेंसी के दौरान म्यूजिक सुनना कैसे है शिशु के लिए फायदेमंद? जानें डॉक्टर से

प्रेग्नेंसी के दौरान म्यूजिक सुनना फिजिकल और मेंटल दोनों के लिए फायदेमंद है। जानें इनमें क्या है कनेक्शन।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी के दौरान म्यूजिक सुनना कैसे है शिशु के लिए फायदेमंद? जानें डॉक्टर से


Music Benefits In Pregnancy: मां बनना हर महिला के लिए एक खूबसूरत एहसास होता है। इस दौरान महिला के लिए शरीर में कई बदलाव आते है। ऐसे में बॉडी में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों पर असर डालते हैं। इस दौरान डाइट और लाइफस्टाइल दोनों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। महिला को अच्छी आदतें अपनाने की सलाह दी जाती है, जिससे बच्चे में भी ये आदतें आ सकें। प्रेग्नेंसी के दौरान माइंड को रिलैक्स करने के लिए म्यूजिक सुनने की सलाह दी जाती है। कहते हैं यह बच्चे और मां दोनों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रेग्नेंसी और म्यूजिक में क्या कनेक्शन है? इस बारे में जानने के लिए हमने नोएडा एक्सटेंशन के यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट डॉ मधुर राठी से बात की। आइये इस लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

1 (1)

प्रेग्नेंसी के दौरान म्यूजिक सुनना क्यों फायदेमंद होता है? Benefits of Listening Music In Pregnancy

तनाव कम होता है- Reduce Stress

प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल हेल्थ में भी बदलाव आते हैं। इस दौरान कई महिलाओं को मूड स्विंग्स और इरिटेशन भी होने लगती है। ऐसे में म्यूजिक सुनने से स्ट्रेस और एंग्जायटी लेवल कम होता है। इससे इमोशनल हेल्थ बूस्ट होती है और माइंड रिलैक्स रहता है। ये बच्चे और मां दोनों के लिए जरूरी होता है।

अच्छी नींद आती है- Helps In Good Sleep

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की स्लीप साइकिल भी डिस्टर्ब रहती है। लेकिन अगर प्रेग्नेंट महिला सोने से पहले रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनती है, तो इससे माइंड रिलैक्स रहता है। इससे जल्दी सोने और अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है। इससे ओवरऑल स्लीप क्वालिटी इंप्रूव होती है।

इसे भी पढ़ें- म्यूजिक सुनने से एंग्जायटी कम होने में मिलती है मदद, एक्सपर्ट से जानें कैसे

माइंड रिलैक्स रहती है- Relaxed Mind

म्यूजिक सुनने से माइंड रिलैक्स रहता है। इससे हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो प्रेग्नेंसी में मेंटल हेल्थ को बूस्ट करते हैं। म्यूजिक मूड को बेहतर बनाता है और इससे सेरोटोनिन और डोपामाइन हार्मोन्स का प्रोडक्शन बढ़ता है। इनसे प्रेग्नेंसी के दौरान डिप्रेशन और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है- Maintain Blood Pressure

म्यूजिक सुनने से माइंड रिलैक्स होता है। इसे हार्ट रेट भी नॉर्मल रहता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। इससे प्रेग्नेंसी के दौरान ओवरऑल कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ बूस्ट होती है।

इसे भी पढ़ें- तेज म्यूजिक का शिशु के कानों पर पड़ता है बुरा असर, डॉक्टर से जानें क्या है सुरक्षित लेवल

बच्चे के साथ बॉन्ड बनता है- Bond with Baby

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रेग्नेंसी के 25वे सप्ताह से शिशु सुनने लगता है। ऐसे में शांत म्यूजिक सुनने से बच्चे और मां के बीच बॉन्ड बन पाता है। प्रेग्नेंसी में अपने मनपसंद गाने सुनने से बच्चे के करीब होने का एहसास होता है।

शिशु का ब्रेन डेवेलपमेंट होता है- Brain Development

कई रिसर्च में साबित हुआ है कि म्यूजिक सुनने से फीटस की ब्रेन एक्टिविटी बढ़ती है। इससे बच्चे का ब्रेन डेवेलपमेंट हो रहा होता है।

लेख में हमने समझा प्रेग्नेंसी के दौरान म्यूजिक सुनना कैसे फायदेमंद है। इससे मां और बच्चे दोनों को फायदा होता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में ज्यादा गैस बनना सामान्य है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer