म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने से बुढ़ापे में दुरुस्त रहती है ब्रेन हेल्थ, जानें क्या कहती है नई स्टडी

हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक बुढ़ापे में म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने से आपकी ब्रेन हेल्थ दुरुस्त रह सकती है। आइये जानते हैं इसके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने से बुढ़ापे में दुरुस्त रहती है ब्रेन हेल्थ, जानें क्या कहती है नई स्टडी


संगीत सुनना और गुनगुनाना अमूमन लोगों को पसंद होता है। इससे मन को संतुष्टि मिलने के साथ ही साथ खुशी का एहसास होता है। केवल म्यूजिक सुनना ही नहीं, बल्कि म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाना भी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। यह एक्टिविटी मेंटल हेल्थ के लिए काफी लाभकारी होती है। हाल ही में जर्नल इंटरनेश्नल जर्नल ऑफ जेरिएटिक साइकैट्री में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक बुढ़ापे में म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने से आपकी ब्रेन हेल्थ दुरुस्त रह सकती है। आइये विस्तार से जानते हैं इस स्टडी के बारे में। 

क्या कहती है स्टडी? 

दरअसल, इस विषय पर पिछले 10 सालों से 'PROTECT' नामक स्टडी की जा रही है। इसपर की जा रही स्टडी में शोधकर्ताओं ने 25 हजार से भी ज्यादा लोगों को शामिल किया, जिनकी उम्र 40 से उपर थी। स्टडी में उन्हें म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने की सलाह दी गई, जिसके बाद उनकी मेंटल हेल्थ और ब्रेन की गतिविधयां पहले से काफी बेहतर हुई थी। शोधकर्ताओं के मुताबिक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स जैसे पियानो बजाने से ब्रेन के फंक्शन्स बेहतर होने के अलावां मेमोरी पावर भी बढ़ती है। 

इसे भी पढ़ें - मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती हैं ये 6 आदतें, जानें इन्हें कैसे कंट्रोल करना है

डिमेंशिया से भी होता है बचाव

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने या फिर संगीत सुनने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इससे दिमाग से जुड़ी बीमारियां जैसे अल्जाइमर और डिमेंशिया होने का जोखिम भी काफी कम होता है। इससे ब्रेन के फंक्शन्स में सुधार होता है, जिससे दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है और मानसिक बीमारियों होने की आशंका कम होती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि केवल बुढ़ापे में ही इसका फायदा मिले, बल्कि अगर आप युवा अवस्था या फिर बचपन में भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाते हैं तो इससे ब्रेन हेल्थ दुरुस्त रह सकती है। 

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने के फायदे 

  • म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाना ब्रेन के लिए फायदेमंद होता है, इससे मेमोरी पावर बढ़ती है। 
  • म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने से आपका चिड़चिड़ापन कम होता है और मूड बेहतर रहता है। 
  • रात में सोने से पहले अगर आप म्यूजिकल इंस्टूमेंट बजाते हैं तो इससे नींद बेहतर आती है। 
  • यह आपकी एकाग्रता को बढ़ाने के साथ ही सुनने की स्किल्स को भी बढ़ाता है। 
  • म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने से आपका स्ट्रेस कम होता है। 

Read Next

Bigg Boss OTT फेम मनीषा रानी फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में हुईं एडमिट, जानें उनका लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version