मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती हैं ये 6 आदतें, जानें इन्हें कैसे कंट्रोल करना है

हमारी रोजमर्रा की जिंदगी की कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो हमारे मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान करती हैं। चलिए लेख में जानें इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती हैं ये 6 आदतें, जानें इन्हें कैसे कंट्रोल करना है

Habits That Are Bad For Your Mental Health: आपने ध्यान दिया होगा जब हम किसी भी बात का तनाव लेते हैं, तो इसका असर हमारे शरीर और दिमाग दोनों पर पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य से सीधी तौर पर जुड़ा होता है। इसी तरह हमारी आदतें भी हमारे शरीर और दिमाग दोनों पर असर डालती हैं। उदाहरण के लिए अगर आप हेल्दी चीजें खाते हैं, तो आप दिनभर एक्टिव रहते हैं। वहीं खराब आदतें आपके मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान भी कर सकती हैं। इनसे आप अपनी भावनाओं पर कंट्रोल भी खो सकते हैं। तो आइए इस लेख में जानें मेंटल हेल्थ को नुकसान करने वाली आदतों के बारे में। 

mental health

मेंटल हेल्थ को नुकसान कर सकती हैं ये 6 आदतें- Harmful Habits For  Mental Health

ओवरथिंक करना- Overthinking

अगर आप हर चीज के बारे में गहनता से सोचते रहते हैं, तो यह आदत आपके मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान कर सकती हैं। ऐसे में व्यक्ति हर बात को सीरियस लेने लगता है या हर चीज पर बहुत ज्यादा सोचने लगता है। 

काम को टालना- Procrastination

कई बार हम आलस के कारण काम को टालते रहते हैं। लेकिन अगर यह आपकी आदत बन गई है, तो इससे आपकी ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। इससे आपके लिए किसी भी परेशानी का सामना करना मुश्किल हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- शरीर ही नहीं दिमाग को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं, आपकी रोज की ये 7 आदतें

हर चीज में परफेक्शन ढूंढ़ना- Perfectionism

कुछ लोगों को हर चीज में परफेक्शन ढूंढने की आदत होती है। ऐसे में वो खुद को परफेक्ट साबित करने के लिए ज्यादा काम करते रहते हैं। खुद पर ज्यादा प्रेशर डालने से आपको तनाव हो सकता है। इससे आप स्ट्रेस या डिप्रेशन का शिकार भी हो सकते हैं।

भावनाओं को नजरअंदाज करना- Avoid Feelings

अपनी भावनाओं को नजरअंदाज करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। आप कैसा महसूस करते हैं या क्यों परेशान है, अगर इन बातों को आप नजरअंदाज करते हैं, तो इससे आपमें तनाव और चिंता की भावना बढ़ सकती है। 

इसे भी पढ़ें- New Year 2024: नए साल से पहले छोड़ दें ये 6 बुरी आदतें, हेल्थ रहेगी बेहतर

बातों को दिल से लगाना

अगर आप बहुत जल्दी इमोशनल हो जाते हैं या हर बात को दिल से लगा लेते हैं, तो इससे आप भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं। इसलिए अपनी भावनाओं पर काम करें, साथ ही जो चीजें जरूरी नहीं उन्हें नजरअंदाज करना शुरू करें। 

पर्याप्त आराम न लेना- Avoid Rest

भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण हम आराम करना अवॉइड करते हैं। लेकिन इससे आपके दिमाग को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। पर्याप्त आराम न मिलने से आपके लिए किसी भी चीज पर फोकस करना मुश्किल हो सकता है। 

अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए खुद पर काम करना जरूरी है। आप जैसे हैं खुद को वैसे स्वीकार करें। अपनी भावनाओं को करीबियों से साझा करें और हेल्दी लाइफ स्टाइल फॉलो करें। लेख में साझा की गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना न भूलें। इस तरह के अन्य आर्टिकल्स आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पड़ सकते हैं। 

 

Read Next

Mental Health A to Z: चीजें चुराने की अजीब बीमारी है क्लेप्टोमेनिया, डॉ निमेष देसाई से समझें इसका कारण और इलाज

Disclaimer