चिकनगुनिया सुनने में भले ही आम लगे, लेकिन यह कई बार जानलेवा भी साबित हो सकती है। जी हां, चिकनगुनिया के कुछ समय बाद तक भी शरीर में कुछ अन्य बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। हाल ही में लैंसेट इन्फेक्शियस डिजीज में प्रकाशित हुई एक स्टडी के मुताबिक चिकनगुनिया से संक्रमित होने के बाद 3 महीने बाद तक मरीज में किडनी और हार्ट की बीमारियों का खतरा बना रहता है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस स्टडी के बारे में।
बन सकता है किडनी और हार्ट की बीमारियों का कारण
चिकनगुनिया एडीज मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रमण है, जिसमें आमतौर पर बुखार आता है। हाल ही में हुई स्टडी की मानें तो चिकनगुनिया इंफेक्शन होने के बाद यह स्थिति जानलेवा भी बन सकती है। इससे 3 महीने बाद भी मरीज की मौत तक हो सकती है। इससे कार्डियोवैस्कुलर समस्याएं हो सकती हैं साथ ही साथ किडनी से जुड़ी समस्याओं का भी कारण बन सकती है। मरीज की रिकवरी के 3 महीने बाद तक भी यह समस्या हो सकती है।
हार्ट और किडनी के मरीजों के लिए खतरनाक
स्टडी के मुताबिक जिन लोगों को पहले से ही किडनी और हार्ट की समस्याएं हैं तो ऐसे में यह संक्रमण आपके लिए अधिक नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ और डैमेज हो सकती है, जिससे व्यक्ति की अचानक मौत तक हो सकती है। कई बार यह स्थिति ऑर्गन फेलियर तक का कारण बन सकता है।
इसे भी पढ़ें - Chikungunya Vaccine: दुनिया को मिली चिकनगुनिया की पहली वैक्सीन 'इक्स्चिक', अमेरिका के एफडीए ने दी मंजूरी
चिकनगुनिया से बचने के तरीके
- चिकनगुनिया से बचने के लिए आपको फुल स्लीव्स की शर्ट पहननी चाहिए साथ ही साथ मच्छरदानी का भी इस्तेमाल करना चाहिए।
- चिकनगुनिया से बचने के लिए आपको घर में रखे बर्तन और टंकी का पानी साफ रखना चाहिए।
- इसके लिए आपको घर में पौधे लगाने चाहिए साथ ही मॉस्किटो कॉइल का भी इस्तेमाल करना चाहिए।
- इससे बचने के लिए आपको खुद को हाइड्रेट रहना चाहिए।