चिकनगुनिया मच्छरों से के काटने से फैलने वाला एक संक्रमण है। हर साल लाखों की संख्या में लोग इस संक्रमण की चपेट में आते हैं। इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) द्वारा दुनिया की पहली चिकनगुनिया वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। 18 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को इस टीके की मंजूरी दी गई है।
FDA ने बताया उभरता हुआ खतरा
FDA ने चिकनगुनिया के टीके को मंजूरी देकर इसे दुनियाभर के लिए उभरता हुआ खतरा बताया है। स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा जारी किए गए एक आंकड़े के मुताबिक पिछले 15 सालों में चिकनगुनिया के 5 मिलियन से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। FDA के मुताबिक यह मंजूरी मेडिकल जरूरत को देखते हुए एक बड़ा कदम है। वैक्सीन चिकनगुनिया की रोकथाम में मददगार साबित हो सकती है।
इसो भी पढ़ें - डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया में सबसे खतरनाक क्या होता है? जानें कैसे करें बचाव
वैक्सीन की दी जाएगी एक डोज
इक्स्चिक वैक्सीन यूरोप की वेलनेवा कंपनी द्वारा यह वैक्सीन बनाई जाएगी। अमेरिका द्वारा किए गए दो क्लीनिकल स्टीज के बाद इस वैक्सीन को बनाया गया है।इसके ट्रायल के लिए 3500 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। वहीं, दूसरी स्टडी के तहत 1000 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए एक आंकड़े के मुताबिक इस साल सितंबर 2023 तक चिकनगुनिया के 4 लाख 40 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आए थे। इनमें से 350 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई थी।
चिकनगुनिया से बचने के तरीके
- चिकनगुनिया से बचने के लिए आपको घरों के खिड़की दरवाजों को बंद रखना चाहिए।
- इससे बचने के लिए कपड़ों को ढ़ककर रखें।
- इससे बचने के लिए आपको मच्छरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
- इसके लिए आपको तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
- इसके लिए अपने आस-पास साफ-सफाई रखें।
- चिकनगुनिया से बचने के लिए आपको घरों में पौधे लगाने चाहिए।
- चिकनगुनिया से बचने के लिए आपको खान-पान में भी बदलाव करना चाहिए।
- चिकनगुनिया से बचने के लिए नारियल पानी पिएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version