इंटरमिटेंट फास्टिंग पिछले कुछ समय में लोगों के बीच काफी प्रचलित हुआ है। अधिकांश लोग वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का पैटर्न अपनाते हैं, जो वजन घटाने के लिए वास्तव में काफी कारगर साबित होती है। लेकिन इसके साथ ही यह फास्टिंग शरीर के लिए कई अन्य तरीकों से भी फायदेमंद साबित होती है। आइये जानते हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग स्वास्थ्य के लिए किन तरीकों से फायदेमंद होती है।
क्या कहती है स्टडी?
हाल ही में लंदन के किंग्स कॉलेज द्वारा की गई एक स्टडी के मुताबिक इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से मूड, स्लिीपिंग पैटर्न ठीक होने के साथ ही भूख पर भी नियंत्रण लगता है। स्टडी की मानें तो 10 घंटे तक नहीं खाने से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ने के साथ ही मूड भी बेहतर होता है। इसके अलावां आपको भूख भी कम लगती है, जो वजन घटाने में मददगार साबित हो सकती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक 10 घंटे तक का उपवास रखकर शरीर को ये सभी लाभ आसानी से मिल सकते हैं।
37 हजार लोगों पर की गई स्टडी
यह स्टडी किंग्स कॉलेज द्वारा यूरोपियन न्यूट्रीशन कॉन्फ्रेंस में रखी गई थी, जिसमें कुल 37 हजार लोगों को पर ट्रायल किया गया था। स्टडी के मुताबिक जिन लोगों ने इंटरमिटेंट फास्टिंग का पैटर्न फॉलो किया, उनमें मूड में बदलाव, बेहतर नींद, तनाव आदि कम होने के साथ ही और भी कई लाभ मिले। इसके लिए आपको 10 घंटे का उपवास रखना होगा यानि अगर आप सुबह 9 बजे खाना खाते हैं तो आपको रात में 7 बजे ही खाना खाना है।
इसे भी पढ़ें - आयुर्वेद के अनुसार Intermittent Fasting कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें आयुर्वेदिक इंटरमिटेंट फास्टिंग के नियम
इंटरमिटेंट फास्टिंग के अन्य फायदे
- इंटरमिटेंट फास्टिंग सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है।
- इस फास्टिंग के पैटर्न को फॉलो करने से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है।
- इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन घटाने का बेहतरीन तरीका है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इसे ट्राई कर सकते हैं।
- यह फास्टिंग शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मददगार साबित होती है।
- यह फास्ट रखने से हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर भी कम होता है।