चीन में तेजी से फैल रहा रहस्यमयी निमोनिया, WHO ने दी सावधानी बरतने की सलाह

चीन में एक रहस्यमयी निमोनिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसपर चिंता जाहिर की है। आइये जानते हैं इसके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
चीन में तेजी से फैल रहा रहस्यमयी निमोनिया, WHO ने दी सावधानी बरतने की सलाह


चीन में कोरोना महामारी का सिलसिला अभी तक पूरी तरह से थमा नहीं है कि ऐसे में एक और बीमारी ने दस्तक दे दी है। चीन में एक रहस्यमयी निमोनिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बच्चों के लिए इस बीमारी को ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। निमोनिया फैलने के कारण चीन में कई स्कूल भी बंद किए जा चुके हैं। यह बीमारी बच्चों को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया अलर्ट 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इस रहस्यमयी बीमारी के प्रति चिंता जाहिर की है। डब्लूएचओ ने एक गाइडलाइन जारी कर लोगों को अलर्ट किया है साथ ही इसके प्रति सावधानी बरतने के लिए भी कहा है। डब्लूएचओ ने चीन से बच्चों में होने वाली सांस संबंधी समस्याओं और निमोनिया के बढ़ते मामलों की जानकारी लेने के लिए आधिकारिक तौर पर आग्रह किया है। वहीं, चीनी अधिकारियों ने इसके पीछे कोविड 19 के प्रतिबंध हटाए जाने को जिम्मेदार ठहराया है। 

दिख रहे हैं ये लक्षण 

चीन में फैली इस रहस्यमयी बीमारी के बाद लोगों में सामान्य फ्लू होने जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। ऐसे में तेज बुखार और फेफड़ों में सूजन जैसे लक्षण दिख रहे हैं। हालांकि, इस दौरान कफ नहीं बन रहा है। यह लक्षण आमतौर पर रेस्पिरेटरी वायरस डिजीज (RSV) होने पर दिखाई देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बीमारी के चलते बहुत से बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। यही नहीं कुछ बच्चों में तो इसके लक्षण भी नजर नहीं आ रहे हैं। कुछ लोगों में यह बीमारी होने के बाद केवल शरीर का तापमान बढ़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें - World Pneumonia Day: सर्दी-खांसी होने पर बिल्कुल न करें ये गलती, बढ़ता है निमोनिया का जोखिम

निमोनिया से कैसे करें बचाव 

  • बदलते मौसम में कई बार निमोनिया के मामले भी बढ़ जाते हैं। भारत में भी हर साल इसके कई मामले सामने आते हैं।  
  • इससे बचने के लिए शरीर को गर्म कपड़ों से ढ़ककर रखें। 
  • फ्लू के कारण भी यह बीमारी कई बार फैलती है इसलिए इसके लिए वैक्सीन लगवाएं। 
  • इससे बचने के लिए गर्म तासीर की चीजों का सेवन ज्यादा करें। 
  • छींकते या खांसते समय हमेशा मुंह पर हाथ रखें। 

Read Next

फिल्म Sam Bahadur में फिट दिखने के लिए विक्की कौशल ने अपनाया ये फिटनेस रूटीन, निभा रहे हैं आर्मी चीफ का किरदार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version