Morning Walk Benefits in Hindi: गर्भावस्था के दौरान एक्टिव रहना मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। हालांकि इस समय भारी एक्सरसाइज या थकाने वाली फिजिकल एक्टिविटी से परहेज़ करना चाहिए, लेकिन हल्की और रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी जैसे कि सुबह की सैर (Morning Walk) गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित और फायदेमंद मानी जाती है (Morning Walk Karne Ke Fayde)। यह न सिर्फ शरीर को एक्टिव रखती है, बल्कि मूड को बेहतर बनाती है, नींद सुधारती है और गर्भावस्था के सामान्य लक्षणों जैसे सूजन, थकान और बैकपेन को भी कम करती है। डॉक्टर भी प्रेग्नेंसी के दौरान नियमित वॉक को हेल्दी प्रैक्टिस मानते हैं। यह लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे सुबह की हल्की सैर प्रेग्नेंसी को आसान और सेहतमंद बना सकती है। आइए जानते हैं सुबह की सैर के 7 फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के झलकारीबाई हॉस्पिटल के वरिष्ठ गाइनोकॉलोजिस्ट डॉ दीपा शर्मा से बात की।
1. मूड स्विंग्स से राहत मिलती है- Morning Walk Relieves Mood Swings
प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव की वजह से मूड बार-बार बदलता है। सुबह की ताजी हवा में वॉक करने से दिमाग को ऑक्सीजन मिलती है और स्ट्रेस के लक्षण कम होते हैं। इससे मूड फ्रेश रहता है और डिप्रेशन या एंग्जाइटी की संभावना भी घटती है।
इसे भी पढ़ें- मानसून में प्रेग्नेंसी वॉक के दौरान फॉलो करें ये 7 सावधानियां, नहीं तो बढ़ सकता है गिरने का खतरा
2. नींद की क्वालिटी बेहतर होती है- Morning Walk Improves Sleep Quality
गर्भावस्था में अनिद्रा की समस्या आम है। मॉर्निंग वॉक से शरीर थकता है और मानसिक शांति मिलती है, जिससे रात को गहरी नींद आती है। इससे शरीर जल्दी रिकवर करता है और एनर्जी बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में मतली और मॉर्निंग सिकनेस के लिए आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, एक्सपर्ट से जानें
3. डिलीवरी की प्रक्रिया आसान बनती है- Morning Walk Helps in Easier Delivery
नियमित वॉक से पेल्विक मसल्स मजबूत होती हैं, जिससे नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, लेबर के दौरान दर्द और समय भी कम लग सकता है।
4. ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है- Morning Walk Enhances Blood Circulation
सुबह की सैर से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इससे प्लेसेंटा तक पोषक तत्व अच्छी तरह पहुंचते हैं और बच्चे का विकास सही तरीके से होता है।
5. वजन कंट्रोल होता है- Morning Walk Helps to Maintain Healthy Weight
प्रेग्नेंसी में वजन का बढ़ना सामान्य है, लेकिन अगर यह जरूरत से ज्यादा हो जाए, तो समस्याएं हो सकती हैं। मॉर्निंग वॉक कैलोरी बर्न करने में मदद करती है और वजन को कंट्रोल में रखती है।
6. डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से बचाव होता है- Morning Walk Prevents Gestational Diabetes & High BP
सुबह की वॉक ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने में मदद करती है। इससे प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली हाई बीपी की समस्या या जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा कम होता है।
7. बैक पेन और सूजन से राहत मिलती है- Morning Walk Reduces Back Pain and Swelling
वॉक करने से बॉडी में फ्लूइड रिटेंशन कम होता है और ब्लड फ्लो सुधरता है, जिससे पैरों की सूजन और पीठ दर्द से आराम मिलता है। यह रोजाना के कामों को आसान बना देता है।
अगर गर्भवती महिला को कोई मेडिकल समस्या नहीं है, तो डॉक्टर की सलाह से रोजाना 20-30 मिनट की मॉर्निंग वॉक को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें और इसके फायदों का लाभ उठाएं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।