Causes Of Pregnancy Insomnia in hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। कभी महिला को भूख बहुत ज्यादा लगती है, तो कभी खाने की महक से उन्हें उल्टी हो जाती है। कभी प्रेग्नेंसी में एंग्जाइटी होती है, तो कभी बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट महसूस होती है। असल में, हर महिला के लिए प्रेग्नेंसी का यह सफर बहुत ही दिलचस्प और रोलकोस्टर राइड जैसा होता है। कभी अच्छा लगता है, कभी बुरा लगता है। कभी नींद नहीं आती है और कभी बिस्तर से उठने का मन नहीं करता। एक सीमित मात्रा में इस तरह की समस्या का होना सामान्य है। लेकिन, अगर महिला प्रेग्नेंसी में अच्छी नींद नहीं लेती है, तो इसका बुरा असर उनके गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है। इसलिए, हर प्रेग्नेंट महिला को यह सलाह दी जाती है कि वे अच्छी और गहरी नींद जरूर लें। हालांकि, कई महिलाओं को इस सफर के दौरान अच्छी नींद लेने में दिक्कत होती है। वे पूरी-पूरी रात सो नहीं पाती हैं। इस स्थिति को प्रेग्नेंसी इंसोम्निया के नाम से जाना जाता है। सवाल है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को नींद न आने की समस्या क्यों हो जाती है? आइए, जानते हैं।
प्रेग्नेंसी इंसोम्निया का कारण- Pregnancy Insomnia Reasons In Hindi
प्रेग्नेंसी के दौरान कई कारणों से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। ऐसा खासकर, प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही से शुरू हो जाता है और जैसे-जेसे वक्त बीतता जाता है, समस्या बढ़ती जाती है। प्रेग्नेंसी में नींद न आने के पीछे कई मुख्य कारण शामिल हैं, जैसे-
- हार्मोन में बदलाव होना। प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में हार्मोन के स्तर में काफी ज्यादा बदलाव होते हैं। ऐसे में नींद न आना और जी घबराने जैसी समस्या आम हो जाती है। इसी वजह से महिला को नींद नहीं आती है।
- गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिला का हार्ट रेट बढ़ जाता है। नतीजतन, महिला अक्सर बेचैनी से घिरी रहती है। इस स्थिति में महिला के लिए अच्छी नींद लेना मुश्किल हो जाता है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को कई तरह की फिजिकल प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती है। इसमें पीठ दर्द, पैरों में दर्द या ऐंठन शामिल है। अगर दर्द बढ़ जाए, तो प्रेग्नेंट महिला के लिए रात का सोना मुश्किल हो जाता है।
- प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में महिला को बार-बार पेशाब आने की समस्या हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि गर्भ में पल रहे शिशु का भार बढ़ने लगता है, जिससे महिला के पेट के निचले हिस्से पर दबाव बनने लगता है। इस कंडीशन में महिला को रात भर पेशाब आ सकता है, जो कि उसे सही तरह से सोने नहीं देता है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान कई बार महिला को पेट या सीने में जलन होने की समस्या हो जाती है। अगर समस्या गंभीर हो जाए, तो महिला रात को अच्छी नींद नहीं ले पाती है।
- प्रेग्नेंट महिला अपनी डिलीवरी और होने वाले बच्चे की जिम्मेदारियों को लेकर भी काफी परेशान रहती है। कभी-कभी ये परेशानी चिंता में बदल जाती है। ऐसी स्थिति अक्सर महिला को रात के समय सही तरह से सोने नहीं देती।
प्रेग्नेंसी इंसोम्निया से कैसे निपटें- How To Deal With Pregnancy Insomnia In Hindi
प्रेग्नेंसी इंसोम्निया होने पर महिला को चाहिए कि वह डॉक्टर से संपर्क कर अपना इलाज कराए। आखिर, उन्हें नींद क्यों नहीं आ रही है, इस बारे में जानें और उस समस्या का समधान करे। उदाहरण स्वरूप समझें, अगर महिला को सीने में जलन होती है, तो इसका इलाज करवाएं। ऐसा करने से समस्या खत्म हो जाएगी और रात को अच्छी नींद आ सकेगी। इसी तरह, अगर पैरों में दर्द और ऐंठन बनी रहती है, तो अपने सोने के पोजिशन को बदलें या फिर पैरों में मरहम लगाएं। समस्या से छुटकारा मिलेगा और नींद में मदद मिलेगी।
All Image Credit: Freepik