Can menopause cause insomnia: उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। आपने गौर किया होगा कि अधिक उम्र की कई महिलाओं को अक्सर नींद न आने की समस्या होती है। डॉक्टर की मानें तो मेनोपॉज के कारण महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान महिलाओं के स्लीप पैर्टन में गड़बड़ी हो सकती है। इसकी वजह से महिलाओं को अनिद्रा की समस्या से गुजरना पड़ सकता है। आगे स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि क्या मेनोपॉज के कारण महिलाओं को अनिद्रा की समस्या हो सकती है और इस स्थिति में महिलाओं को क्या करना चाहिए।
मेनेपॉज और अनिद्रा के बीच संबंध - Connection Between Menopause And Insomnia In Hindi
मेनोपॉज एक निश्चित प्रक्रिया है। यह महिलाओं को 40 से शुरु हो सकती है। मेनोपॉज के कई चरण होते हैं। इसमें महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन का स्तर घटते-बढ़ते (Estrogen and Progesterone Level) रहता है। इस समय मूड में बदलाव, अनियमित मासिक धर्म (irregular periods) और नींद की आदतों में बदलाव देखने को मिलती है। जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे उनके पीरियड्स (Periods) कम होने लगते हैं। मेनोपॉज के समय एस्ट्रोजन का स्तर काफी कम हो जाता है। यह सोने और जाने के चक्र को नियंत्रित करता है। इस हार्मोन की कमी के कारण महिलाओं के शरीर की आंतरिक क्लॉक (सर्केडियन क्लॉक) बाधित हो जाती है, जिससे नींद आने में परेशानी हो सकती है।
कुछ महिलाओं को मेनोपॉज के समय अधिक पसीना आता है। ऐसे में पसीने की वजह से नींद न आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा तनाव और चिंता जैसे मनोवैज्ञानिक कारक महिलाओं में अनिद्रा का कारण बन सकते हैं।
मेनोपॉज में अनिद्रा से बचने के लिए क्या करें - Tips To Protect Insomnia During Menopause in hindi
मेनोपॉज के दौरान अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते है। आगे जानते हैं अनिद्रा से बचने के कुछ आसान उपाय
- अनिद्रा की समस्या से बचने के लिए महिलाओं को सोने और जागने का एक निश्चित समय बनाना चाहिए। इससे शरीर की आंतरिक घंड़ी में आए बदलाव को दूर करने में मदद मिलती है।
- कमरे का वातावरण आरामदायक बनाएं। जिस कमरे में आप सोती हैं उसे नॉर्मल टेम्परेचर पर रखें। कमरे में हल्की रोशनी रखें और शांत हो। इससे नींद में आपको बार-बार जागना नहीं पड़ेगा।
- सोने से पहले ब्रीदिंग एक्सरसाइज या योग कर सकती हैं। इससे आपका दिमाग शांत होता है और आपको नींद आने में परेशानी नहीं होती है।
- लाइफस्टाइल में नियमित एक्सरसाइज करें। इससे नींद की क्वालिटी बेहतर होती है। साथ ही, आपका शरीर नींद के लिए तैयार होता है।
- मेनोपॉज में अनिद्रा की समस्या लंबे समय से हो, तो ऐसे में डॉक्टर से सलाह लें। हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: उम्र से पहले क्यों बंद हो जाते हैं पीरियड्स, किन बीमारियों का रहता है खतरा
Can menopause cause insomnia: मेनोपॉज में अनिद्रा की वजह से महिलाओं को थकान, चिड़चिड़ापन और किसी भी चीज में फोकस न कर पाने की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए लाइफस्टाइल और डाइट में आवश्यक बदलाव करने पड़ सकते हैं। तनाव को दूर करने के लिए आप करीबी दोस्तों के साथ मिलें। सुबह व शाम खाना खाने के बाद टहलें। साथ ही, खुद को किसी न किसी काम में व्यस्त रखें। इससे आपका स्लीप पैर्टन मैंटेन होता है।