प्रेग्नेंसी के दौरान किसी तरह की लापरवाही, स्वास्थ्य स्थिति या समस्या के चलते महिलाओं को गर्भपात (मिसकैरेज) की संभावना हो सकती है। यह पूरे परिवार के लिए एक मुश्किल समय होता है। महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव भी इस समस्या का कारण बन सकते हैं। प्रौलेक्टिकन हार्मोन पिट्यूटरी ग्रंथि द्वारा बनाया जाता है और यह स्तनपान में मुख्य भूमिका निभाता है। कई बार हार्मोन बदलाव की वजह से महिलाओं को प्रेग्नेंसी में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको समय-समय पर प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने की आवश्यकता होती है। इस लेख में आगे जानेंगे कि क्या प्रोलैक्टिन हार्मोन मिसकैरेज की वजह हो सकता है? इससे पहले आपको प्रोलैक्टिनक के कार्य और उसका मिसकैरेज के साथ संबंध को समझना होगा।
प्रोलैक्टिन क्या है? - What is Prolactin In Hindi
प्रोलैक्टिन, पिट्यूटरी ग्रंथि द्वारा बनाए जाने वाला एक हार्मोन है, जो स्तनपान, प्रजनन स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा प्रणाली को नियंत्रित करने सहित कई शारीरिक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साईं पॉलिक्लीनिक की सीनियर कंसल्टेंट व स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभा बंसल के अनुसार प्रोलैक्टिन का मुख्य कार्य डिलीवरी के बाद दूध उत्पादन को प्रोत्साहित करना है, प्रोलैक्टिन मासिक धर्म चक्र को भी प्रभावित करता है और गर्भाशय के लाइनिन को सपोर्ट करके गर्भावस्था के शुरुआती चरणों में सहायक होता है।
गर्भावस्था में प्रोलैक्टिन की भूमिका - Role Of Prolactin in Pregnancy in Hindi
गर्भावस्था के दौरान, प्रोलैक्टिन का स्तर लगातार बढ़ता है, जो तीसरी तिमाही के अंत तक अपने हाई लेवल पर पहुंच जाता है। प्रोलैक्टिन उत्पादन में यह वृद्धि गर्भाशय की परत को बनाए रखने, भ्रूण के विकास को सपोर्ट करने और ब्रेस्ट फीडिंग के लिए स्तनों को तैयार करने के लिए आवश्यक होता है। इसके अलावा, प्रोलैक्टिन इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव डालता है।
प्रोलैक्टिन और गर्भपात - Prolactin And Miscarriage
हालांकि, प्रोलैक्टिन स्वस्थ प्रेग्नेंसी के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन, इस हार्मोन का असामान्य या अनियमित स्तर कई तरह के जोखिम भी पैदा कर सकता है। कई अध्ययनों ने बढ़े हुए प्रोलैक्टिन स्तर और गर्भपात की घटनाओं के बीच संबंध की जांच की है। हाई प्रोलैक्टिन लेवल को प्रेग्ननेंसी से संबंधित कई समस्याओं से जोड़ा गया है।
इसे भी पढ़ें : क्या नॉन-स्टिक बर्तनों में पका खाना खाने से इंफर्टिलिटी का जोखिम बढ़ता है? डॉक्टर से जानें
फिलहाल, प्रोलैक्टिन और गर्भपात के बीच के संबंधों पर रिसर्च कार्य किया जा रहा है। ऐसे में विशेषज्ञ इस बात को स्पष्ट रूप से नहीं कह सकते हैं कि प्रोलैक्टिन मिसकैरेज का कारण बन सकता है। हालांकि, डॉक्टर मिसकैरेज से बचने के लिए नियमित रूप से जांच कराने की सलाह देते हैं। साथ ही, गर्भावस्था में महिलाओं को कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं। इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही मां और बच्चे दोनों के लिए जान का जोखिम बन सकती हैं। ऐसे में डॉक्टर हर संभावित खतरे को समय पर पहचानने के लिए कुछ माह व सप्ताह के अंतराल में कुछ टेस्ट करने के लिए कह सकते हैं।